ग्रेटर नोएडा में मासूम भाई-बहन पर कातिलाना हमला, इलाके में मचा हड़कंप

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा में मासूम भाई-बहन पर कातिलाना हमला, इलाके में मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा में मासूम भाई-बहन पर कातिलाना हमला, इलाके में मचा हड़कंप

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida News : सूरजपुर थाना क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति ने 3 और 5 साल के भाई-बहन पर कातिलाना हमला किया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल भाई-बहन को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में तहकीकात शुरू कर दी है। पीड़ित भाई-बहन के पिता की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।

क्या है पूरा मामला
सूरजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जानकारी एक बस चालक के द्वारा दी गई थी। बताया जा रहा है कि ईटा सेक्टर की तरफ से एक स्कूल बस चालक जा रहा था। उसी ने सड़क किनारे पांच और तीन वर्षीय भाई-बहन को रोते हुए देखा था। उसने बस मौके पर रोकी और बच्चों के पास गया। उसने देखा कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नुकीले हथियार से हमला किया गया। 

दोनों बच्चे अस्पताल में एडमिट
बच्चों की गर्दन, चेहरे और अन्य स्थान पर गंभीर चोट दिखाई दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। बच्चों को ग्रेटर नोएडा के ग्रीन सिटी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। इस मामले में गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। पीड़ित भाई-बहन के पिता माली के रूप में काम करते हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जड़ तक जाकर खुलासा किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.