मुस्लिम युवक ने धर्म छुपाकर हिंदू लड़की को बनाया शिकार, शादी से चंद घंटों पहले हुआ खुलासा 

ग्रेटर नोएडा में लव जिहाद का मामला : मुस्लिम युवक ने धर्म छुपाकर हिंदू लड़की को बनाया शिकार, शादी से चंद घंटों पहले हुआ खुलासा 

मुस्लिम युवक ने धर्म छुपाकर हिंदू लड़की को बनाया शिकार, शादी से चंद घंटों पहले हुआ खुलासा 

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने अपना धर्म और नाम छिपाकर एक हिंदू लड़की के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद उस पर शादी करने और धर्म बदलने का आरोप लगाया है। पीड़िता हिंदू लड़की ने इस मामले में दादरी कोतवाली में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया है। यह घटना दादरी इलाके की है।

पीड़िता उत्तराखंड की रहने वाली है
थाना दादरी के अध्यक्ष उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि दादरी कॉलोनी में रहने वाला हसीन सैफी ने उत्तराखंड की रहने वाली एक हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसके बाद उसका शारीरिक शोषण किया। शारीरिक शोषण करने के बाद शादी का दबाव बनाकर आरोपी हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करना चाहता था, लेकिन उससे पहले ही पोल खुल गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सनप्लास्ट कंपनी में हुई पहचान
बहादुर सिंह ने बताया कि उत्तराखंड की रहने वाली एक युवती ने थाना दादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक वह सूरजपुर स्थित सनप्लास्ट कंपनी में काम करती थी। वहीं पर आशीष ठाकुर नाम का एक लड़का मिला। आशीष ठाकुर ने अपने आपको हिंदू बताया और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने।

शारीरिक संबंध के दौरान अश्लील वीडियो बना ली
जानकारी के मुताबिक शारीरिक संबंध के दौरान आशीष ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। दोनों शादी करना चाह रहे थे। इसी बीच युवती को पता चला कि आशीष ठाकुर आशीष नहीं बल्कि हसीन सैफी है। इस मामले में थाना दादरी में पीड़िता ने बलात्कार, धोखाधड़ी और लव जिहाद समेत कई धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।

दादरी कस्बे में दिलवाया था मकान
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मुस्लिम युवक पीड़िता लड़की से धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। उसकी अश्लील वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आशीष उर्फ हसीन ने युवती को दादरी कस्बे में एक मकान दिलवाया था।

मुस्लिम युवक के पिता से खुली पोल
जानकारी के अनुसार शनिवार को हसीन के पिता शकील सैफी उसे ढूंढते हुए दादरी के एस्कॉर्ट कॉलोनी स्थित उसके घर पर पहुंचे। उस समय हसीन और युवती शादी के लिए खरीदारी करने गए थे। शकील ने हसीन नाम लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और उसकी फोटो दिखाई। आसपास के लोगों ने शकील सैफी से कहा कि इसका नाम हसीन नहीं आशीष है। उसके बाद हसीन की पोल खुली। बाजार से लौटी युवती को पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने हसीन सैफी के बारे में बताया था। इसके बाद हसीन और युवती में विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों की आज शादी होनी थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.