नरेंद्र भाटी का जेवर टोल प्लाजा पर होगा भव्य स्वागत, अब परी चौक पहुचेंगे

BREAKING : नरेंद्र भाटी का जेवर टोल प्लाजा पर होगा भव्य स्वागत, अब परी चौक पहुचेंगे

नरेंद्र भाटी का जेवर टोल प्लाजा पर होगा भव्य स्वागत, अब परी चौक पहुचेंगे

Tricity Today | नरेंद्र भाटी का जेवर टोल प्लाजा पर होगा भव्य स्वागत

Greater Noida News : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) में शामिल हुए विधान परिषद सदस्य नरेंद्र सिंह भाटी (Narendra Bhati) ग्रेटर नोएडा वापस लौट रहे हैं। उनका यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत हुआ है। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता और नरेंद्र सिंह भाटी के समर्थक टोल प्लाजा पर जुटे। जानकारी दी गई है कि नरेंद्र सिंह भाटी सीधे ग्रेटर नोएडा में पार्टी के जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। वहां पार्टी के सारे पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे नरेंद्र भाटी
नरेंद्र भाटी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। जिसके चलते भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं में तरह-तरह के सवाल हैं। आज दोपहर बाद करीब 4:00 बजे नरेंद्र भाटी ग्रेटर नोएडा में भाजपा के कार्यालय पहुंचेंगे। इससे पहले जेवर टोल प्लाजा पर दोपहर करीब 2:00 बजे उनका स्वागत किया गया। वह भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दरअसल, भाजपा के पुराने और कैडर कार्यकर्ता हैरान परेशान हैं। दूसरी ओर नरेंद्र भाटी के समर्थकों में अच्छा खासा उत्साह देखने के लिए मिल रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.