नारी प्रगति फाउंडेशन ने बच्चों को निशुल्क बांटे सैनिटाइजर और मास्क, साफ-सफाई को लेकर किया जागरूक 

ग्रेटर नोएडा : नारी प्रगति फाउंडेशन ने बच्चों को निशुल्क बांटे सैनिटाइजर और मास्क, साफ-सफाई को लेकर किया जागरूक 

नारी प्रगति फाउंडेशन ने बच्चों को निशुल्क बांटे सैनिटाइजर और मास्क, साफ-सफाई को लेकर किया जागरूक 

Social Media | नारी प्रगति फाउंडेशन

Greater Noida News : मंगलवार को नारी प्रगति फाउंडेशन संस्था ने एसएलएन ट्रस्ट के बच्चों को निशुल्क सैनिटाइजर और मास्क बांटे है। इस दौरान बच्चों को उनके शरीर की सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया। फाउंडेशन की मीडिया प्रमुख अलका वर्मा ने बताया कि मंगलवार को ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष आस्था मिश्रा ने एसएलएन ट्रस्ट के बच्चों को मुफ्त सैनिटाइजर और मास्क बांटे है। 

स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया
अलका वर्मा ने बताया कि यह स्वास्थ्य संबंधित कार्यक्रम आरोग्यम परियोजना के तहत हुआ। इस दौरान बच्चों को अपनी स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया गया। बच्चों को बताया गया कि अपने हाथों और शरीर की सफाई किस तरीके से करनी चाहिए। अपने शरीर की रोजाना सफाई करने से बीमारियां नहीं होती है। इसका बच्चों को खास ध्यान रखना चाहिए।

महिलाओं और बच्चों के लिए खास कार्य 
फाउंडेशन की संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी ने बताया कि उनकी यह संस्था महिलाओं और बच्चों के लिए खास कार्य कर रही है। नोएडा में कुछ समय पहले दवा बैंक भी खुला था। जिसमें उन्होंने योगदान दिया था। मीनाक्षी त्यागी का कहना है कि महिलाओं और बच्चों को इस समय जागरुक होने की काफी आवश्यकता है। जिसके लिए वह कार्य कर रही है।

75 महिलाओं के बैंक खाते खुलवाए
आपको बता दें कि नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन संस्था पिछले काफी महीनों से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए कार्य कर रही है। खास तौर पर महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष कैंप लगाकर जागरुक किया जा रहा है। कुछ समय पहले 75 महिलाओं के एसबीआई बैंक में निशुल्क खाते खुलवाए थे। इसके अलावा इन महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया था। आज के कार्यक्रम में मोहिता शर्मा और नीशु गुप्ता आदि महिलाएं शामिल हुई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.