बच्चों को जागरूक करने वाली लड़कियों को नारी प्रगति फाउंडेशन ने किया सम्मानित

गौतमबुद्ध नगर में 'प्रोजेक्ट मायका' अभियान : बच्चों को जागरूक करने वाली लड़कियों को नारी प्रगति फाउंडेशन ने किया सम्मानित

बच्चों को जागरूक करने वाली लड़कियों को नारी प्रगति फाउंडेशन ने किया सम्मानित

Tricity Today | ओझल और मानवी को मिला सम्मान

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर की सामाजिक संस्था नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन के द्वारा 'प्रोजेक्ट मायका' अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत उन लोगों को सम्मानित किया जा रहा है। जो लोग क्षेत्र की बच्चों को जागरूक करते हैं। इस अभियान के तहत अभी तक जिले में 10 से ज्यादा लड़कियों को सम्मानित किया जा चुका हैं।

इन दो लड़कियों को सम्मानित किया
नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की संस्थापक एवं प्रबंध-निदेशक मीनाक्षी त्यागी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-126 में स्थित मयूर स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं क्लास की ओझल और 12वीं क्लास की मानवी को सम्मानित किया। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन का "प्रोजेक्ट मायका" अभियान चल रहा है। इस अभियान में उन महिलाओं और लड़कियों को सम्मानित किया जाता है, जो समाज की लड़कियों को जागरूक करती हैं। ओझल और मानवी भी नोएडा की बेटियों को जागरूक करने का काम कर रही हैं। जो पूरे शहर के लिए गर्व की बात है।

बच्चों को इन बातों का ज्ञान मिलता है
उन्होंने आगे बताया कि 'प्रोजेक्ट मायका' के तहत स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को जागरूक किया जाता है। उनको समाज की बुराई और अच्छाई के बारे में भी बताया जाता है। इसके अलावा इन मुद्दों पर भी चर्चा की जाती है कि बच्चे आगे बढ़कर क्या बन सकते हैं। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन के "प्रोजेक्ट मायका" अभियान के तहत गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की 5 लकड़ियों समेत 10 लोगों को सम्मानित किया जा चुका है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.