नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन बनी 'जिला टास्क फोर्स' का सदस्य, डीएम मनीष कुमार बने अध्यक्ष

Greater Noida : नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन बनी 'जिला टास्क फोर्स' का सदस्य, डीएम मनीष कुमार बने अध्यक्ष

नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन बनी 'जिला टास्क फोर्स' का सदस्य, डीएम मनीष कुमार बने अध्यक्ष

Tricity Today | नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन बनी 'जिला टास्क फोर्स' का सदस्य

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर की "जिला टास्क फोर्स" का सदस्य नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन को बनाया गया। यह महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने वाली संस्था के लिए काफी गर्व का विषय है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने "वन स्टॉप सेंटर" के लिए जिला टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टास्क फोर्स के अध्यक्ष डीएम मनीष कुमार वर्मा बने हैं। इस कार्यकारिणी में 10 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन भी शामिल है।

महिलाओं को बेहतर रास्ता दिखाया जाएगा : मीनाक्षी त्यागी
इस मौके पर नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी ने बताया कि यह महिला उत्थान के लिए काम करने के लिए एक सुनहरा मौका है। हम सब मिलकर महिलाओं को बेहतर दिशा दिखाने का काम करेंगे। इस टास्क फोर्स का गठन उन महिलाओं को रास्ता दिखाने के लिए किया गया है, जो पीड़ित है।

'जिला टास्क फोर्स' में इनको भी मिली जगह
आपको बता दें कि इस जिला टास्क फोर्स के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा है। इसके अलावा महिला सुरक्षा डीसीपी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव, बार काउंसलिंग अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी को भी इसमें जिम्मेदारी दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.