नासा ने भारतीय दिमाग के साथ बनाया ऐसे रोबोट, पूरी दुनिया हुई हैरान

खास खबर : नासा ने भारतीय दिमाग के साथ बनाया ऐसे रोबोट, पूरी दुनिया हुई हैरान

नासा ने भारतीय दिमाग के साथ बनाया ऐसे रोबोट, पूरी दुनिया हुई हैरान

Tricity Today | इस रोबोट का नाम ईएलएस है

Geater Noida News : भारत के एक युवक ने ऐसा कमाल कर दिया है। जिसकी प्रशंसा आज पूरी दुनिया में की जा रही है। भारत का वह युवक नासा का साइंटिस्ट है। इस युवक ने भारत के एक जानवर की तरफ दिखने वाला रोबोट बनाया। जिसको देखने से हर कोई समझ जाएगा कि इस रोबोट के पीछे एक भारतीय दिमाग है। इस रोबोट को ईएलएस (एक्सोबायोलॉजी एक्सटेंट लाइफ सर्वेयर) नाम दिया गया है।

भारतीय अजगर के आकार का रोबोट
दरअसल, मूल रूप से नागपुर के निवासी रोहन ठक्कर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) में साइंटिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने सांप जैसा दिखने वाला एक रोबोट बनाया है। यह रोबोट चंद्रमा और मंगल ग्रह पर अज्ञात क्षेत्र के बारे में जानकारी दे सकता है। इस रोबोट का डिजाइन भी भारतीय अजगर के आकार का है, लेकिन कार्य प्रणाली में सभी को मात दे रहा है। 

क्या है रोबोट की खासियत
रोहन ठक्कर का कहना है, "यह रोबोट काफी बुद्धिमान और लचीला है। खास बात यह है कि यह कठोर स्थान को भी आसानी से पार कर सकता है। किसी भी दरार या गुफा में घुस सकता है और पानी के भीतर भी तैर सकता है। यह रोबोट मुख्य रूप से अन्य ग्रह पर जीवन की खोज में मदद करेगा।" उन्होंने आगे बताया, "इसका प्रशिक्षण मंगल ग्रह के इलाके और ग्लेशियर पर किया गया है। इसके अलावा उपयोग आपदाओं के दौरान खोज और बचाव कार्य में भी यह मदद कर सकता है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान पूरी बिल्डिंग तहस-नहस हो जाती है। यह उस बिल्डिंग की दरारों और गुफा में घुसकर पूरी जानकारी दे सकता है।"

नासा के लिए मार्टियन हेलीकॉप्टर डिजाइन किया
रोहन ठक्कर ने नागपुर के विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीएनआईटी) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। वह एक आईआईटीयन बॉब बलराम से प्रेरित थे, जिन्होंने नासा के लिए मार्टियन हेलीकॉप्टर डिजाइन किया था। रोहन ठक्कर का कहना है, "मैं स्कूल में बहुत खराब छात्र था। मैं आईआईटी में प्रवेश पाने में असफल रहा, लेकिन नासा में पहुंच गया।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.