दादरी मामले को लेकर राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति गठित हुई, हरियाणा के चौधरी अंतराम बने अध्यक्ष, 151 सदस्य नियुक्त

BIG BREAKING : दादरी मामले को लेकर राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति गठित हुई, हरियाणा के चौधरी अंतराम बने अध्यक्ष, 151 सदस्य नियुक्त

दादरी मामले को लेकर राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति गठित हुई, हरियाणा के चौधरी अंतराम बने अध्यक्ष, 151 सदस्य नियुक्त

Tricity Today | File Photo

Gautam Buddh Nagar News : दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा लगाने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए गुर्जर समाज ने एक संगठन बनाया है। जिसे राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति नाम दिया गया है। हरियाणा के चौधरी अंतराम सिंह को इस समिति का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। नवगठित समिति के सदस्य राजकुमार भाटी ने यह जानकारी दी है।

राजकुमार भाटी ने बताया कि गुर्जर सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा प्रकरण में आंदोलन का संचालन करने के लिए 151 सदस्यीय राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष हरियाणा के चौधरी अंतराम तवर हैं। इस समिति की पहली बैठक परी चौक के पास गुर्जर शोध संस्थान में 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे होगी। इस बैठक में ही आंदोलन की आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।

आपको बता दें कि इस मामले को लेकर गुर्जर समाज ने रविवार को पंचायत का आयोजन किया था। जिसमें मुख्य रूप से तीन प्रस्ताव पारित किए गए थे। इसी सिलसिले में अब सोमवार को राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति का गठन किया गया है। दूसरी ओर इस मामले में विपक्षी दल भी कूद पड़े हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे इतिहास के साथ छेड़छाड़ और गुर्जर समाज के साथ छल करार दिया है। दूसरी और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य सरकार से कहा है कि गुर्जर समाज से माफी मांगे।

गुर्जर समाज को साधने की रणनीति भाजपा पर भारी पड़ रही है। सम्राट मिहिर भोज के नाम के आगे गुर्जर लिखने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गुर्जर समुदाय मिहिर भोज के आगे गुर्जर सम्राट लिखने के लिए आज आंदोलन कर रहा था। हालांकि एहतियात बरतते हुए पुलिस ने बड़े स्तर पर नेताओं को हिरासत में लिया है। लेकिन पुलिस लाइन में ही राष्ट्रीय गुर्जर समन्वय समिति के अध्यक्ष अंतराम तंवर की अध्यक्षता में समुदाय ने तीन प्रस्ताव पास किए। इसमें एक प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद नुकसानदेह होगा। साथ ही गुर्जरों के स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने के लिए 51 सदस्यों वाली गुर्जर स्वाभिमान समिति का गठन किया गया है। यह समिति अब से इस समाज से जुड़े विषयों को संभालेगी।

संगठन ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में गुर्जर समाज भारतीय जनता पार्टी का बहिष्कार करेगा। इस मामले को लेकर समुदाय के लोग एकजुट हैं। पंचायत में तय हुआ कि दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा स्थल पर एक नया शिलापट्ट लगाया जाएगा। इस पर गुर्जर सम्राट लिखा जाएगा। हालांकि समिति ने कहा है कि जिला प्रशासन स्वयं नया सिलावट लगवाए। नहीं तो गुर्जर समाज इसे लगवा लेगा। साथ ही अनावरण की गई सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को गंगाजल से धोकर पवित्र किया जाएगा। पुलिस लाइन में मौजूद सभी लोगों ने इन तीनों प्रस्ताव को सहमति दी है। इन फैसलों के बाद माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को गुर्जर समुदाय का वोट नहीं मिलेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.