एस्टर पब्लिक स्कूल में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को खास तरीके से किया याद

Greater Noida : एस्टर पब्लिक स्कूल में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को खास तरीके से किया याद

एस्टर पब्लिक स्कूल में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को खास तरीके से किया याद

Tricity Today | एस्टर पब्लिक स्कूल में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

Greater Noida : एस्टर पब्लिक स्कूल ने राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। राष्ट्रीय खेल "हॉकी" को बढ़ावा देने वाले हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की पुण्य स्मृति में जिला हॉकी संघ और एस्टर पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेवर विधानसभा के विधायक धीरेंद्र सिंह रहे। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा विशिष्ट अतिथि, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति आरके सिन्हा, अलीगढ़ विश्वविद्यालय में खेल विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर जावेद अली खान, ऋचा उपाध्याय, एडिशनल जज मेजर नलिन कांत त्यागी, प्रदेश क्रीडा निदेशक आरके सिंह और ओलंपियन अवार्डी सुजीत कुमार अतिथि के रूप में रहे। इनका स्वागत एस्टर संस्थान समूह के अध्यक्ष एवं निदेशक वीके शर्मा, निदेशक सिद्धार्थ शर्मा और प्राचार्या प्रीति शर्मा ने किया।

अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया
कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से हुआ। प्रतियोगिता एनसीआर के प्रसिद्ध विद्यालयों जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल गाजियाबाद, सफायर स्कूल नोएडा और गुरुकुल स्कूल आदि के छात्रों की 10 टीमों के मध्य हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बालक संवर्ग में ओटीएचएल दिल्ली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा ने प्राप्त किया। जबकि बालिका संवर्ग में महामाया बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं प्रथम स्थान पर रही। इस संवर्ग में कड़े मुकाबले में एस्टर पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही l

"खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया" 
मुख्य अतिथि महोदय ने इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि "खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया" इस संदेश को हमें साकार करना होगा। तभी हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया l 

मुख्य रूप से यह लोग मौजूद रहे
हॉकी एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सरदार मंजीत सिंह, केपी कसाना, एमपी सिंह, सुजीत कुमार, धर्मेन्द्र चंदेल, हरेन्द्र भाटी, सुभाष चंदेल (चाचा हिन्दुस्तानी), विपिन मल्हन, आलोक सिंह, राजेंद्र सिंह रावत, कर्नल बलबीर सिंह, बीएस नेगी, भूपेंद्र सिंह, प्रमोद बाटला, राकेश कुमार टंडन, एएच अबदी, अरविंद छाबड़ा, संस्थान समूह के शैक्षिक सलाहकार एसपी सिंह और विद्यालय के उपप्राचार्य जयवीर सिंह डागर मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.