गलगोटिया यूनिवर्सिटी की खुशी बनीं NCC कैडेट यूथ एम्बेसडर, रूस में लहराएंगी परचम

Greater Noida : गलगोटिया यूनिवर्सिटी की खुशी बनीं NCC कैडेट यूथ एम्बेसडर, रूस में लहराएंगी परचम

गलगोटिया यूनिवर्सिटी की खुशी बनीं NCC कैडेट यूथ एम्बेसडर, रूस में लहराएंगी परचम

Tricity Today | खुशी

Greater Noida News : 31वीं यूपी गर्ल्स वाहिनी एनसीसी में गलगोटिया यूनिवर्सिटी की छात्रा खुशी कुमारी को 20 से 31 अक्टूबर तक मॉस्को (रूस) में कैडेट यूथ एम्बेसडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। लेफ्टिनेंट गार्गी त्यागी एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर ने बताया कि वह 31 यूपी गर्ल्स बीएन एनसीसी और गलगोटिया यूनिवर्सिटी से यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए विदेश जाने वाली पहली कैडेट बनने जा रही हैं। यह हम सबके लिये बहुत ही अद्भुत पल है। यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चयन गणतंत्र दिवस शिविर के दौरान किया जाता है, जिसके बाद अखिल भारतीय मेरिट सूची तैयार की जाती है। कैडेटों को उसके आधार पर संबंधित वाईईपी (यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम) पर आगे बढ़ने के लिए सौंप दिया जाता है।

सेना में जाना चाहती है खुशी
मीडिया प्रभारी भगवत प्रसाद शर्मा ने बताया कि भारतीय एनसीसी का 11 देशों के साथ जीवंत सैन्य आधारित और सांस्कृतिक आदान-प्रदान है। खुशी कुमारी का मॉस्को (रूस) में भारत का प्रतिनिधित्व करना अपने प्रांत उत्तर प्रदेश, अपने गलगोटिया विश्वविद्यालय और हम सभी के लिए एक गौरव क्षण होगा। खुशी के माता-पिता ने बताया कि वह शुरुआत से ही सेना में जाना चाहती है। एनसीसी ने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने का एक माध्यम दिया है।

खुशी ने गलगोटिया विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
विश्वविद्यालय के चांसलर सुनील गलगोटिया ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत की बेटियां राष्ट्र का गौरव बढ़ा रही हैं। खुशी ने भी अपने कठिन परिश्रम से अपने राष्ट्र और अपने गलगोटिया विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। वह अपने जीवन में नये-नये कीर्तिमान स्थापना करें, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है। सीईओ डा. ध्रुव गलगोटिया ने खुशी की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर खुशी और उसके परिवार को ढेर सारी बधाई देते हुए कहा कि खुशी का रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करना गलगोटियाज विश्वविद्यालय के लिए एक गौरव का क्षण है। वहां पर उनको संस्कृति और सभ्यता को समझने का भी मौका मिलेगा और उनको दुनिया के बारे में जानने का एक अवसर भी प्राप्त होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.