ससुराल से रुपए और आभूषण लेकर भागी, दूल्हा पहुंचा कोर्ट

ग्रेटर नोएडा की नवेली दुल्हन ने शादी के 22 दिन बाद दिया धोखा : ससुराल से रुपए और आभूषण लेकर भागी, दूल्हा पहुंचा कोर्ट

ससुराल से रुपए और आभूषण लेकर भागी, दूल्हा पहुंचा कोर्ट

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida News : नोएडा में रहने वाले एक युवक ने कोर्ट के आदेश पर अपनी नवेली दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। युवक ने कोर्ट को बताया कि उसकी बीवी शादी के करीब 22 दिन बाद ही उसको धोखा देकर चली गई। साथ में रुपए और आभूषण लेकर भाग गई है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर सेक्टर 24 कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। 

कब हुई शादी और कब दिया धोखा 
पीड़ित बबलू अवाना ने बताया कि उसकी शादी 15 जनवरी 2023 को ग्रेटर नोएडा में रहने वाली एक लड़की के साथ हुई थी। शादी के 22 दिन बाद उनकी नवेली दुल्हन के पास उसकी सहेली अंजली का कॉल आया। अंजली का कॉल 6 फरवरी 2024 को आया था। कॉल आने के बाद उनकी बीवी ने उनको बताया कि अंजली की मम्मी की तबीयत खराब है वह उनसे मिलने जा रही है। 

पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर करवाई एफआईआर 
पीड़ित बबलू अवाना ने बताया कि उनकी नवेली दुल्हन अपनी सहेली अंजली के साथ चली गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जब उन्होंने अपनी पत्नी को कॉल किया तो उसका मोबाइल स्विचऑफ आने लगा। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। अब पीड़ित ने इस मामले से कोर्ट के आदेश पर सेक्टर 24 कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच शुरू हो गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.