नया एक्सप्रेसवे फिजिबिलिटी रिपोर्ट अप्रैल में, राया हेरीटेज सिटी से मथुरा-वृंदावन तक पहुंचने में होगी आसानी

Greater Noida : नया एक्सप्रेसवे फिजिबिलिटी रिपोर्ट अप्रैल में, राया हेरीटेज सिटी से मथुरा-वृंदावन तक पहुंचने में होगी आसानी

नया एक्सप्रेसवे फिजिबिलिटी रिपोर्ट अप्रैल में, राया हेरीटेज सिटी से मथुरा-वृंदावन तक पहुंचने में होगी आसानी

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida : यमुना प्राधिकरण यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते मथुरा और वृंदावन जाने के लिए एक नया एक्सप्रेस-वे बनाने में जुट गया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सप्रेस-वे के किनारे राया में 9350 हेक्टेयर में हेरिटेज सिटी विकसित किया जाएगा। एक्सप्रेस-वे बनाने की फिजिबिलिटी रिपोर्ट अप्रैल में आने की संभावना है। सिटी को बसाने में 731 सेक्टर में पर्यटन जोन और 110 हैक्टेयर में रिवरफ्रंट विकसित किया जाएगा। इसे बनाने में तकरीबन 7 करोड़ खर्च होंगे। 

होटल, रेस्टोरेंट और मॉल
इस परियोजना से एनसीआर वालों को राहत मिलेगी। द्वारिकाधीश और बांके बिहारी मंदिर की दूरियां घट जाएगी। यह नया एक्सप्रेसवे 6 लाइन और 100 मीटर चौड़ा होगा। इससे मथुरा और अलीगढ़ जिलों में रियल स्टेट फॉर टूरिज्म सेक्टर को बड़ा फायदा मिलेगा। पर्यटक आगरा यमुना एक्सप्रेसवे होकर गुजरे तो राया में रुके और मथुरा वृंदावन जैसे माहौल का एहसास कर सकें। एक्सप्रेसवे के दोनों किनारे होटल, रेस्टोरेंट और मॉल बनेंगे। इस परियोजना के लिए करीब 1700 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा।

इस वजह से नया एक्सप्रेसवे बना रही यमुना अथॉरिटी
यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे राया हेरिटेज सिटी बसाने का फैसला यमुना प्राधिकरण ने करीब 2 साल पहले लिया था। राया हेरिटेज सिटी को मथुरा-वृंदावन से जोड़ने के लिए नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। छह लेन का यह एक्सप्रेसवे 100 मीटर चौड़ा होगा। इस परियोजना की डीपीआर बनाने वाली कंपनी से फिजबिलिटी रिपोर्ट मांगी गई है। 

9,350 हेक्टेयर में बसाया जाएगा हराया हेरीटेज सिटी
यमुना प्राधिकरण एक्सप्रेसवे के किनारे राया में 9,350 हेक्टेयर में हेरिटेज सिटी विकसित करेगा। इसमें 731 हेक्टेयर में पर्यटन जोन और 110 हेक्टेयर में रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। इसे विकसित करने में करीब 7,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्राधिकरण का उद्देश्य है कि अगर पर्यटक यमुना एक्सप्रेसवे से होकर गुजरें तो वह राया में रुकें। मथुरा-वृंदावन जैसी स्थिति का एहसास कर सकें। उसी के अनुरूप यहां पर राया हेरिटेज सिटी विकसित की जानी है। इसके लिए सीबीआरई साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बना रही है।

फिल्म सिटी बसाने वाली कंपनी बना रही है डीपीआर
आपको बता दें कि दुनिया की जानी-मानी कंपनी सीबीआरई को ही यमुना अथॉरिटी ने जेवर के पार फिल्म सिटी बस आने की जिम्मेदारी सौंपी है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने यमुना प्राधिकरण के अफसरों के सामने इसका प्रस्तुतिकरण दिया है। यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने कंपनी से कहा है कि द्वारकाधीश और बांके बिहारी मंदिर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने की फिजबिलिटी रिपोर्ट तैयार करें। राया से मथुरा-वृंदावन तक 100 मीटर चौड़ा छह लेन का एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। यह दूरी 16 किलोमीटर से अधिक है। इससे राया से दोनों शहरों की पहुंच आसान हो जाएगी। 

राया हेरिटेज सिटी आधुनिकता और अध्यात्म का संगम होगी
सीबीआरई कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि यहां पर थियोलॉजिकल विलेज, कल्चरल एरेना विकसित किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि डीपीआर में नेचुरोपैथी सेंटर, आयुर्वेद के सेंटर, योग केंद्र, वेलनेस सेंटर, म्यूजियम, कन्वेंशन सेंटर, थीम पर आधारित हेरीटेज सेंटर, चौकी धानी की तर्ज पर कमर्शियल सेंटर, हॉट, अध्यात्मिक केंद्र, थीम पार्क और होटल आदि को शामिल किया जाएगा। स्थानीय कला को भी डीपीआर में स्थान दिया जाए। अधिकारियों ने कहा कि इन सभी चीजों को डीपीआर में सम्मिलित करते हुए जल्द डीपीआर प्रस्तुत की जाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.