किसानों पर फायरिंग मामले में नया ट्विस्ट, पुलिस ने कहा- ग्रामीणों की आपसी लड़ाई

Greater Noida : किसानों पर फायरिंग मामले में नया ट्विस्ट, पुलिस ने कहा- ग्रामीणों की आपसी लड़ाई

किसानों पर फायरिंग मामले में नया ट्विस्ट, पुलिस ने कहा- ग्रामीणों की आपसी लड़ाई

Tricity Today | मौके पर किसानों का लगा जमावड़ा

Greater Noida News : थोड़ी देर पहले ग्रेटर नोएडा के दादरी में किसानों और बिल्डर के बाउंसरों के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद के दौरान गोली चली और दो किसान घायल हो गए। इस घटना में किसानों का कहना है कि बिल्डर के बाउंसरों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने अलग बयान जारी किया। पुलिस का कहना है कि इस मामले से बिल्डर का कोई लेना-देना नहीं है। यह किसानों की आपसी लड़ाई है।

पुलिस का बयान
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के चक्रसेनपुर के रकबे में लगने वाले खेत को सर्वोत्तम बिल्डर ने खरीद लिया। उस जमीन पर कमरैला गांव का रहने वाला अशोक काफी समय से खेती कर रहा है। गुरुवार को रामगढ़ गांव में रहने वाले वीर सिंह और बोड़ाकी गांव में रहने वाले संजय मौके पर पहुंचे। इन्होंने अशोक के द्वारा खेत जुताई को मना कर दिया और कहा कि आगे से खेती हम करेंगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। हवाई फायरिंग की जानकारी प्राप्त हुई है। पूरे मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

किसानों का आरोप
वहीं दूसरी ओर इस मामले में किसानों का कहना है कि अशोक किसान नहीं है, बल्कि वह सर्वोत्तम बिल्डर का दलाल है। अशोक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मौके पर बैठे किसानों के ऊपर जानलेवा हमला किया। किसान काफी लंबे समय से अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों का यह भी आरोप है कि सर्वोत्तम और अंसल बिल्डर किसानों पर गोली चलवा कर उनको भगाना चाहते हैं। इस मामले में दो किसानों को चोट लगी है। किसानों को कहना है कि अगर पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करेगी तो थाने पर धरना दिया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा दादरी कोतवाली पर धरना देगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.