गौतमबुद्ध नगर के इस सरकारी अस्पताल में बनेगा 170 बेड का नया वार्ड, नई बिल्डिंग भी बनेगी

अच्छी खबर : गौतमबुद्ध नगर के इस सरकारी अस्पताल में बनेगा 170 बेड का नया वार्ड, नई बिल्डिंग भी बनेगी

गौतमबुद्ध नगर के इस सरकारी अस्पताल में बनेगा 170 बेड का नया वार्ड, नई बिल्डिंग भी बनेगी

Getty Images | Symbolic photo

Greater Noida : राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) में 170 बेड का नया वार्ड बनेगा। शासन ने इसके लिए राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था चुना है। इसके बाद जिम्स में अब 520 बेड की क्षमता हो जाएगी। हालांकि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोरोनाकाल में अस्पताल ने अपने बेड की संख्या बढ़ाई थी।

ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की 100 सीटें अनुमन्य हैं। यहां पर दूसरा बैच चल रहा है। अस्पताल में मरीजों के इलाज के साथ-साथ एमबीबीएस की पढ़ाई भी हो रही है। संस्थान के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता की अगुवाई में यहां पर लगातार सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। जिम्स में अब अभी 350 वार्ड हैं। अब अस्पताल में बेड बढ़ाए जाएंगे। जिम्स में 170 बेड का नया वार्ड बनेगा। अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसके लिए अलग से बिल्डिंग बनाई जाएगी। शासन ने इसके लिए राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था चुना है। अब जल्द ही राजकीय निर्माण निगम इसका आकलन करेगा ताकि इस पर काम शुरू किया जा सके।

कोरोना में आगे बढ़ कर किया काम
कोरोना महामारी की शुरुआत में सबसे पहले जिम्स में इलाज की शुरुआत हुई। सबसे पहले यहां पर 20 बेड बनाए गए। संस्थान के निदेशक की अगुवाई में लगातार जरूरत के मुताबकि, बेड में इजाफा किया गया। ताकि मरीजों का इलाज किया जा सके। संस्थान के निदेशक ने सीमित संसाधनों के बावजूद क्षमता से अधिक काम किया। यही कारण है कि प्रदेश में सबसे कम मृत्यु दर गौतम बुद्ध नगर जिले की रही। यहां पर कोरोना की जांच के अलावा शोध भी हो रहा है।

ई-संजीवनी में भी प्रदेश में आगे रहा जिम्स
कोरोना महामारी कम होते ही अस्पताल में सामान्य मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया। ओपीडी के साथ सर्जरी भी शुरू कर दी गई है। यहां पर पोस्ट कोविड मरीजों का भी इलाज किया जा रहा है। कोविड काल में ई-संजीवनी पोर्टल के जरिये भी इलाज किया गया। इसमें जिम्स अस्पताल प्रदेश में अव्वल रहा है। इस पोर्टल के जरिये जिम्स ने वीडियो कॉलिंग के जरिये मरीजों का इलाज किया। ऑनलाइन लोगों को दवाएं लिखकर दीं। लोगों ने भी इस सुविधा का खूब लाभ लिया।

जिम्स के संकाय प्रभारी प्रशासन डॉ.अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि जिम्स में 170 बेड का नया वार्ड बनेगा। इसके लिए अलग से बिल्डिंग बनाई जाएगी। शासन ने राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था चुना है। जल्द ही इसका एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.