अगले 5 साल यूपी और गौतमबुद्ध नगर के लिए बड़े साबित होंगे, जानिए क्यों

ग्रेटर नोएडा में योगी आदित्यनाथ का ऐलान :  अगले 5 साल यूपी और गौतमबुद्ध नगर के लिए बड़े साबित होंगे, जानिए क्यों

अगले 5 साल यूपी और गौतमबुद्ध नगर के लिए बड़े साबित होंगे, जानिए क्यों

Social Media | CM Yogi Adityanath

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उत्तर प्रदेश और खासतौर से गौतमबुद्ध नगर की विकास योजनाओं का खाका खींचा है। आज योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा, दादरी और धौलाना के दौरे पर हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, "हम यहां नई फिल्म सिटी बनाने जा रहे हैं। जिसकी औपचारिकता लगभग पूरी हो चुकी हैं। यह फ़िल्म सिटी ना केवल देश बल्कि दुनिया की चुनिंदा फ़िल्म सिटी बनेगी। आज उत्तर प्रदेश में 5 नए एक्सप्रेस-वे बनाए जा रहे हैं।
प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद और बिक्री के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से बेहतर माहौल दिया जा रहा है।" सीएम ने प्रदेश की जनता से आह्वान किया, "अगले 5 वर्ष उत्तर प्रदेश और गौतमबुद्ध नगर के विकास और अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं।"

आज दूसरी अर्थव्यवस्था बने और ईज ऑफ डूइंग में भी नम्बर दो
मुख्यमंत्री ने कहा आगे कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार एक और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। हम सिटी बस की सेवा को इलेक्ट्रिक बस सेवा के रूप में बदल रहे हैं। राज्य ने "ईज आफ डूइंग बिजनेस" के मामले में उत्तर प्रदेश भाजपा की सरकार बनने से पहले 15वें स्थान पर था। आज हम दूसरे स्थान पर आ गए हैं। यूपी देश मे छठी अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बन गया है। हमने प्रण लिया है कि भविष्य में उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे।" सीएम ने आगे कहा, "प्रदेश का प्रत्येक जनपद, प्रत्येक विकास प्राधिकरण और अलग-अलग क्षेत्र में कार्य करने वाली सभी संस्थाएं पूरी प्रतिबद्धता के साथ और पूरी ईमानदारी के साथ आमजन के लिए संवेदनशील बनते हुए लक्ष्यों को प्राप्त करने में आगे बढ़ रहे हैं।" 

अगले पांच साल उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे
अगले 5 वर्ष उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे। यूपी में हर स्तर पर समस्याओं का समाधान करने के लिए कार्य किया जा रहा है। ये समस्याएं जो बरसों से लंबित थीं। कभी इनका संज्ञान नहीं लिया गया। एक वक्त था जब हमारे राज्य में अराजकता सिर चढ़कर बोलती थी, लेकिन अब हर व्यक्ति उमंग और उत्साह के साथ उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ना चाहता है।"

गौतमबुद्ध नगर ने पिछले साढ़े चार साल देश को बड़ा सन्देश दिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उत्तर प्रदेश का चेहरा गौतमबुद्ध नगर है और इस चेहरे ने बीते साढ़े 4 वर्ष में पूरे देश को संदेश दिया है। सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट और गरीबों से जुड़ी योजनाएं आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात काम किया है। इस शासन की उपलब्धियां काम किसी से छुपे नहीं हैं।यही कारण है कि जब पूरी दुनिया सदी की सबसे बड़ी महामारी से पस्त थी, तब भी हमने काम किया। एनसीआर क्षेत्र अलग-अलग कारणों से जाना जाता है। खासतौर पर गौतमबुद्ध नगर जनपद को पूर्व के मुख्यमंत्रियों ने अभिशप्त बना दिया था। हमने इस रूढ़ि को तोड़ा है। सुरक्षा, सुशासन और विकास की सरकार के एजेंडे का लाभ एनसीआर को भी मिल रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.