एनजी रवि कुमार बने ग्रेटर नोएडा के सीईओ, रितु महेश्वरी नोएडा में बनी रहेंगी

BIG NEWS : एनजी रवि कुमार बने ग्रेटर नोएडा के सीईओ, रितु महेश्वरी नोएडा में बनी रहेंगी

एनजी रवि कुमार बने ग्रेटर नोएडा के सीईओ, रितु महेश्वरी नोएडा में बनी रहेंगी

Tricity Today | एनजी रवि कुमार और रितु माहेश्वरी

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रितु माहेश्वरी को सीईओ पद से हटा दिया गया है। रितु माहेश्वरी की जगह अब नई कमान आईएएस एनजी रवि कुमार को सौंपी गई है। वर्तमान में एनजी रवि कुमार गोरखपुर के मंडलायुक्त हैं। यह तबादला शनिवार की देर रात हुआ है।

कौन है रवि कुमार एनजी
रवि कुमार एनजी 2004 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईएएस सेवा की शुरुआत झांसी से की थी। वह अभी तक आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, लखनऊ, गोरखपुर, उन्नाव और अंबेडकरनगर आदि जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2020 में योगी सरकार ने उनको उत्तर प्रदेश पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक मामले में सचिव नियुक्त किया। वह उत्तर प्रदेश में पर्यटन विभाग में महानिदेशक पद पर भी तैनात हैं। उनके पास संभागीय आयुक्त की भी जिम्मेदारी है। अब योगी सरकार ने उनको ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का सीईओ बना दिया है। वह मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं।

रितु माहेश्वरी की गिनती तेज-तर्रार अधिकारियों में
आईएएस रितु माहेश्वरी की गिनती उत्तर प्रदेश के तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। अब उनके पास नोएडा मेट्रो और नोएडा प्राधिकरण की जिम्मेदारियां हैं। रितु माहेश्वरी के कार्यकाल में नोएडा में बहुमुखी विकास हुआ है। आज हजारों करोड़ों रुपए की परियोजनाएं नोएडा में विकासशील है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 1,718 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण नोएडा में किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.