सुंदर लड़कियों के सहारे नाइजीरियन युवक ले रहे ग्रेटर नोएडा में एंट्री, विवाह रचाकर करते थे अवैध धंधा

शहर का बड़ा मुद्दा : सुंदर लड़कियों के सहारे नाइजीरियन युवक ले रहे ग्रेटर नोएडा में एंट्री, विवाह रचाकर करते थे अवैध धंधा

सुंदर लड़कियों के सहारे नाइजीरियन युवक ले रहे ग्रेटर नोएडा में एंट्री, विवाह रचाकर करते थे अवैध धंधा

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida/Noida : अगर आप नोएडा या ग्रेटर नोएडा में रहते हो तो यह आपके लिए बहुत ही जरूरी खबर है। ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर अधिकतर आप विदेशी लोगों को देखते होंगे। सबसे ज्यादा इसमें नाइजीरियन लोगों की संख्या है, लेकिन क्या आपको पता है कि उनका भारत में आगमन कैसे होता है। कुछ लोग पासपोर्ट के माध्यम से इंडिया में एंट्री लेते हैं, लेकिन कुछ लोग फर्जी तरीके से ग्रेटर नोएडा और नोएडा में रह रहे हैं। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने पुलिस से की है। जिसके बाद इस मामले में छानबीन की गई और बड़ा खुलासा हुआ है।

अगर एमपी सिंह नहीं होते तो...
जांच के दौरान पता चला है कि यह लोग नॉर्थ-ईस्ट इंडियन लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाते हैं और उनके साथ शादी कर लेते हैं। शादी से जुड़े सभी दस्तावेज बनवाकर ग्रेटर नोएडा और नोएडा में रह रहे हैं। आज के समय में यह ग्रेटर नोएडा का एक बड़ा मुद्दा भी माना जाता है। आपको वो दिन याद होगा जब 2016 में ग्रेटर नोएडा की एक गुर्जर परिवार से ताल्लुक अध्यक्ष ने वाले छात्र की मौत हो गई थी। उसके बाद मामला गरमा गया था। ग्रेटर नोएडा के लोगों का कहना है कि अगर उस समय तत्कालीन डीएम एमपी सिंह नहीं होते तो मामला और भी ज्यादा बुरा हो सकता था।

एक सोसाइटी में रहते हैं कई दर्जन नाइजीरियन
ऐसे ही एक मामला ग्रेटर नोएडा के यूनिटेक हाइट्स सोसाइटी से आया है। इसकी शिकायत निवासियों ने पुलिस से की है। पुलिस को शिकायत देते हुए सोसाइटी निवासियों ने बताया कि उनकी सोसाइटी में करीब 25 से अधिक फ्लैटों में नाइजीरियन लोग रहते हैं। उनके साथ में ज्यादातार नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियां दिखती हैं। जिनसे नाइजीरियन लोगों ने शादी रचा ली है। 

ड्रग स्मगलिंग और ठगी से जुड़े लिंक
अरोप है कि वहां रह रहे नाइजीरियन में से कुछ ऐसे भी हैं, जिनका वीजा का समय खत्म हो चुका है, तब वह अवैध तरीके से ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। नोएडा में कई बार नाइजीरियन लोगों को ड्रग स्मगलिंग और ठगी जैसे अन्य अवैध कार्यों को करते हुए नोएडा पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। यह जानते हुए सोसाइटी निवासियों को डर है। इसलिए उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है कि 
जिले में रह रहे नाइजीरियन लोगों की जांच पड़ताल की जाएं। 

चीनी गेस्ट हाउस से भी निकले नॉर्थ-ईस्ट लड़कियों का कनेक्शन
आरोप है कि इन नाइजीरियन लोगों ने चीनी ठगों के साथ भी संबंध बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह नाइजीरियन युवक नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को अपनी धार बनाते है। आपको बता दें कि जब ग्रेटर नोएडा में पकड़े गए चीनी नागरिकों से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह भी नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को फंसाते थे। जिसके कारण उनके अवैध धंधे फल-फूल रहे थे। गौतमबुद्ध नगर में जिस चीनी गेस्ट हाउस का पर्दाफाश हुआ था। उस गैंग के मास्टरमाइंड ने नॉर्थ ईस्ट की एक लड़की को अपनी प्रेमिका बनाया था। जिसके अकाउंट से करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ था।

रिपोर्टर : ज्योति कार्की

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.