नितिन गडकरी बोले- एक साल के भीतर देश की सड़कों पर दौड़ेंगी लाखों बसें

Auto Expo 2023 : नितिन गडकरी बोले- एक साल के भीतर देश की सड़कों पर दौड़ेंगी लाखों बसें

नितिन गडकरी बोले- एक साल के भीतर देश की सड़कों पर दौड़ेंगी लाखों बसें

Tricity Today | नितिन गडकरी पहुंचे एक्सपो मार्ट

Greater Noida : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक्सपो मार्ट का उद्घाटन किया है। नितिन गडकरी ने एक्सपो मार्ट में कहा कि आज भारत ने विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने आज पूरे हो रहे हैं। आज के समय में देश काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत नए-नए अविष्कार कर रहा है। आज हम ऑटोफिल के तीसरे सबसे बड़े उत्पादक बन चुके हैं। फिलहाल देश की जीडीपी बहुत बेहतर है। 

54 हजार करोड़ से अधिक रेवन्यू मिल रहा
नितिन गडकरी ने इस दौरान कहा कि आने वाले एक साल के भीतर देश की सड़कों पर लाखों बसें दौड़ेंगी। हम इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज के समय में 6% से ज्यादा जीडीपी हो गया है। 54 हजार करोड़ से अधिक रेवन्यू मिल रहा है। नितिन गडकरी का कहना है कि देश की जनता के बिना कुछ भी संभव नहीं है। भारत ने इलेक्ट्रिक में अपना बड़ा नाम कमा लिया है।

कंपनियों ने दिखाया कारों का भविष्य
ऑटो एक्सपो में इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा बोलबाला है। मारुति सुज़ुकी से लेकर टाटा और एमजी तक की ईवी वाहनों को लांच कर रही हैं। वाहन कंपनियों ने दिखाया है कि भविष्य में किस तरीके की तस्वीर गाड़ियों के रूप में देखी जा सकती हैं। यानी कि आने वाला भविष्य गाड़ियों के रूप में कैसा होगा, इसकी तस्वीर मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा, एमजी टोयोटा कंपनी ने दिखाई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.