पल्ला गांव की बहू का नहीं मिला कोई सुराग, ससुराल से 39 दिन पहले हुई थी गायब, परिजनों ने किया पुलिस चौकी का घेराव

ग्रेटर नोएडा : पल्ला गांव की बहू का नहीं मिला कोई सुराग, ससुराल से 39 दिन पहले हुई थी गायब, परिजनों ने किया पुलिस चौकी का घेराव

पल्ला गांव की बहू का नहीं मिला कोई सुराग, ससुराल से 39 दिन पहले हुई थी गायब, परिजनों ने किया पुलिस चौकी का घेराव

Tricity Today | आरजू

Greater Noida : दादरी के पल्ला गांव की बहू 39 दिनों से गायब है। महिला के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जल्द से जल्द महिला को ढूढ़ निकाने का आश्वासन दिया है। करीब 39 दिनों पहले महिला अपनी ससुराल गई थी, लेकिन वहां से वापस नहीं लौटी। इस मामले में महिला की मां ने दादरी पुलिस को उसके ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में विधवा महिला की मां अपनी बेटी के जेठ और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

2019 में हुई थी पति की मौत
दरअसल, सूरजपुर में रहने वाली आरजू की शादी पल्ला गांव में रहने वाले सुरेंद्र से हुई थी। शादी के बाद आरजू के दो बच्चे हुए। कुछ वक्त बाद वर्ष 2019 में आरजू के पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद आरजू अपने मायके आकर रहने लगी। वहीं पर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। वर्ष 2019 से अभी तक आरजू अपने बच्चों के साथ सूरजपुर में रह रही थी। 

विधवा की मां ने पुलिस को दी शिकायत
आरजू की मां श्यामवती ने बताया कि पति की मौत के बाद आरजू उनके साथ मायके में रह रही थी। आरजू के पति सुरेन्द्र की मौत बिमारी के कारण हुई थी। श्यामवती ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी आरजू अधिकतर अपने ससुराल अपने पति की संपत्ति को देखने जाती रहती थी। बीते 16 मई 2022 की सुबह करीब 8 बजे आरजू अपने ससुराल पल्ला गांव में अपनी प्रॉपर्टी को देखने गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। इस मामले में पीड़ित परिजनों ने आरजू के जेठ रनवीर और भतीजे योगेश पर गंभीर आरोप लगाए है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.