पैरोल पर छूटने के बाद नहीं मिली शांति, अवैध हथियार के साथ कलुवा गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : पैरोल पर छूटने के बाद नहीं मिली शांति, अवैध हथियार के साथ कलुवा गिरफ्तार

 पैरोल पर छूटने के बाद नहीं मिली शांति, अवैध हथियार के साथ कलुवा गिरफ्तार

Tricity Today | आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में एक व्यक्ति पैरोल पर छूटकर आ गया, लेकिन पैरोल पर छूटने के बाद भी आरोपी को चैन नहीं मिला और अब फिर से वह गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। 

गैंगस्टर एक्ट में था वांछित
ईकोटेक-3 थाना प्रभारी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर एक्ट मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कलुवा के रूप में हुई है। कलुवा पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इसके खिलाफ काफी संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने कलुवा को अवैध देसी तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.