नोएडा में आज 17 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि, अब तक 90 की मौत

COVID-19 UPDATE : नोएडा में आज 17 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि, अब तक 90 की मौत

नोएडा में आज 17 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि, अब तक 90 की मौत

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा में सोमवार को कोविड-19 संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 25,032 हो गयी है। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार सुबह तक कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि 17 और लोगों में हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान 75 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। 

दोहरे ने बताया कि शहर के विभिन्न अस्पतालों में 337 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। जिले में कोरोना वायरस से अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 24,605 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण के कुल 6,32,288 सैम्पल की जांच की गयी है। सोमवार को मिले मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा उन इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

सक्रिय मरीजों में प्रदेश में आठवां स्थान
सक्रिय मरीज के लिहाज से गौतमबुद्ध नगर का प्रदेश में आठवां स्थान है। एक महीने पहले तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा चौथे स्थान पर था। यहां 337 सक्रिय मरीज हैं। सबसे अधिक सक्रिय मरीज लखनऊ में हैं। दूसरे स्थान पर मेरठ और तीसरे स्थान पर वाराणसी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.