जिले को मिलेंगी 124 नई बसें, लखनऊ पहुंचा क्षेत्रीय प्रबंधक का लेटर

गौतमबुद्ध नगर वालों को सौगात : जिले को मिलेंगी 124 नई बसें, लखनऊ पहुंचा क्षेत्रीय प्रबंधक का लेटर

जिले को मिलेंगी 124 नई बसें, लखनऊ पहुंचा क्षेत्रीय प्रबंधक का लेटर

Google Photo | Symbolic Photo

Greater Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा के डिपो को जल्द ही 124 नई बसों की सौगात मिलने वाली हैं। इस महत्वपूर्ण कदम का उद्देश्य क्षेत्रीय परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाना और यात्रियों को अधिक सुविधा प्रदान करना है। गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने मुख्यालय से इन नई बसों की मांग की है, जिससे डिपो के बेड़े को विस्तार किया जा सके।

वर्तमान की परिवहन स्थिति
वर्तमान में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दोनों डिपो में कुल 291 बसें संचालित हो रही हैं। ये बसें आगरा, मथुरा, बरेली, एटा, कासगंज, हाथरस, लखनऊ, हरिद्वार और मेरठ जैसे महत्वपूर्ण शहरों के लिए सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इस क्षेत्र के यात्रियों को विभिन्न गंतव्यों तक पहुंचाने में इन बसों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

क्यों बढ़ाई जा रही बसें
बीते तीन महीनों के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से 50 से अधिक बसों को हटाया गया है, जो नीलामी के मानकों को पूरा कर चुकी थीं। यह प्रक्रिया बसों की उम्र और उनकी तकनीकी स्थिति के आधार पर की गई है। जिससे सड़क पर चलने वाली बसों की गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार हो सके। 

किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी : क्षेत्रीय प्रबंधक
क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने जानकारी दी कि आने वाले समय में और भी बसों को नीलामी के मानकों के तहत हटाया जा सकता है। यह प्रक्रिया अगले साल जनवरी तक जारी रहने की संभावना है। इसके पहले मुख्यालय से नई बसों की आपूर्ति की जाएगी, जिससे सेवा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.