राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की मांग- ‘खुशी’ को रिहा करे सरकार

गौतमबुद्ध नगर: राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की मांग- ‘खुशी’ को रिहा करे सरकार

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की मांग- ‘खुशी’ को रिहा करे सरकार

Tricity Today | कलेक्ट्रेट जाते राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के कार्यकर्ता

कानपुर का बिकरू एक बार फिर सुर्खियों में है। हालांकि इस बार वजह अलग है। बिकरू केस के सिलसिले में जेल में बंद खुशी दुबे की रिहाई की मांग पूरे प्रदेश में हो रही है। गौतमबुद्ध नगर में भी संगठन खुशी की रिहाई की मांग कर रहे हैं। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में खुशी को जेल से रिहा करने को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम का ज्ञापन गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई को सौंपा। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों ब्राह्मण युवाओं ने पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय पर जाकर धरना दिया। उन्होंने जिलाधिकारी सुहास एलवाई को रिहाई की मांग वाला ज्ञापन सौंपा। हालांकि इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया गया। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी कि अगर जल्द खुशी दुबे की रिहाई नही हुई, तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। संगठन उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में शांतिपूर्वक ज्ञापन देने का अभियान चला रहा है। अगर सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी, तो 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पडेगी। वोट के अधिकार से ब्राह्मण जवाब देगा। इस मौके पर संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव अशोक शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र बीडीसी, सचिन भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला प्रभारी राजेश शर्मा, जिला अध्यक्ष अमित वशिष्ठ, जिला अध्यक्ष युवा प्रिन्स शर्मा लखनावली, महानगर अध्यक्ष अंकुश शर्मा गुड्डू पंडित, एडवोकेट अतुल शर्मा मौजूद रहे।

इनके साथ वरिष्ठ पत्रकार ललित पंडित, राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण युवा स्वराज अमित भारद्वाज, अखिल भारतीय वीर ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष दीपक भारद्वाज, वरिष्ठ नेता सतेन्र्द शर्मा, ब्राह्मण नेता दयाशंकर पांडेय, ललित पंडित गढ़ी, सतीश पंडित गढी, यतिन दीक्षित, ब्राह्मण नेता आशु पंडित कचैडा, सत्यम शर्मा, यश पंडित, यशवीर शर्मा कुलेसरा, ब्राह्मण नेता कुलदीप पंडित तकीपुर, शिवम शर्मा उपाध्यक्ष, कैलाश शर्मा, बिजेंद्र शर्मा कल्लू पंडित, कुलदीप शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन पंडित, अंकित पंडित एनटीपीसी, भोला पंडित, केशव भारद्वाज, प्रकाश शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, शिवम पंडित, रोहित शर्मा मीडिया प्रभारी, दीपक वशिष्ठ, दीपक शर्मा सर्फाबाद, रिंकू शर्मा, सुरेन्द्र वशिष्ठ, सतीश वशिष्ठ, आदित्य पंडित, संजय पंडित झट्टा, वैभव शर्मा, रायल भानू पंडित सहित सैकड़ों ब्राह्मण युवा मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.