यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने चलाया अभियान, मनमानी करने वाले नपे

ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने चलाया अभियान, मनमानी करने वाले नपे

यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने चलाया अभियान, मनमानी करने वाले नपे

Tricity Today | ट्रक के खिलाफ कार्रवाई 

Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद और एसीपी रामकृष्ण तिवारी के नेतृत्व में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

15 ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई 
अभियान के दौरान पुलिस ने “नो पार्किंग” क्षेत्रों में खड़े वाहनों और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की। यह कदम एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। यह अभियान यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अभियान आगे भी रहेंगे जारी 
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि चालक यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.