शारदा यूनिवर्सिटी की मदद से 2619 परिवारों को टूटने से बचाया, तीन सालों में कुल 118 एफआईआर

शाबाश नोएडा पुलिस : शारदा यूनिवर्सिटी की मदद से 2619 परिवारों को टूटने से बचाया, तीन सालों में कुल 118 एफआईआर

शारदा यूनिवर्सिटी की मदद से 2619 परिवारों को टूटने से बचाया, तीन सालों में कुल 118 एफआईआर

Tricity Today | नोएडा पुलिस और शारदा यूनिवर्सिटी का मिशन

Geater Noida News : यह बहुत खुशी की बात है कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस और शारदा यूनिवर्सिटी ने मिलकर पिछले कुछ सालों के दौरान 2,619 परिवारों को टूटने से बचा लिया है। इनमें से 1,210 ऐसे मामले हैं। जो जनवरी 2023 से लेकर नवंबर 2023 तक आए हैं। दरअसल, गौतमबुद्ध नगर पुलिस और शारदा यूनिवर्सिटी के द्वारा "पारिवारिक विवाद समाधान क्लिनिक" की स्थापना की गई। इस क्लीनिक की स्थापना 3 साल पहले 1 दिसंबर 2020 को शारदा यूनिवर्सिटी में की गई थी। 

तीन सालों पहले उठाया यह बड़ा कदम
इस क्लीनिक में वह मामले आते हैं, जो परिवारिक विवाह से जुड़े हुए हो। इसमें पति-पत्नी के अलावा भाई-बहन, बाप बेटा और बहू-सास के मामले भी आते हैं। इन सब मामलों की वजह से ही परिवार टूटते हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस और शारदा यूनिवर्सिटी ने 3 साल पहले एक बड़ा कदम उठाया था। उन्होंने फैसला लिया कि जिले में पारिवारिक विवाद के बाद होने वाले मतभेद को खत्म किया जाएगा। इसी पहल में ग्रेटर नोएडा में गौतमबुद्ध नगर के पहले "पारिवारिक विवाद समाधान क्लिनिक" की स्थापना की गई। 

महिला सहायता प्रकोष्ठ का अहम योगदान
गौतमबुद्ध नगर की महिला सुरक्षा डीसीपी प्रीति यादव ने बताया कि जनवरी 2022 से लेकर नवंबर 2023 तक पूरे जिले में 2,890 पारिवारिक विवाद के मामले आए हैं। जिनमें से महिला सहायता प्रकोष्ठ की मदद से 2,619 मामलों का समाधान किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि जनवरी 2023 से लेकर नवंबर 2023 तक 1210 मामले आए, जिनका शारदा यूनिवर्सिटी के स्पेशलिस्ट और नोएडा पुलिस की महिला सहायता प्रकोष्ठ ने समाधान कर दिया है।

पढ़िए पूरा आंकड़ा
डीसीपी प्रीति यादव ने आगे कहा कि वर्ष 2020 में टोटल पारिवारिक विवाद के मामले 119 आए थे। जिनमें से पुलिस ने 106 का समाधान कर दिया। इसी प्रकार वर्ष 2021 में 311 मामले आए और इनमें से 270 मामलों का समाधान किया गया। वर्ष 2022 में 301 मामले आए, इनमें से 250 मामलों को समाधान किया गया। वर्ष 2023 में जनवरी से नवंबर 2023 तक जिले में सबसे ज्यादा पारिवारिक विवाद के मामले आए हैं। इस दौरान 357 मामले आए, लेकिन पुलिस ने काउंसलिंग करवाते हुए 239 मामलों को समाधान कर दिया है। इसके अलावा पारिवारिक विवाद में वर्ष 2020 के भीतर 13 मुकदमे, वर्ष 2021 में 39 मुकदमे, वर्ष 2022 में 45 मुकदमे और वर्ष 2023 में 21 मुकदमा दर्ज किए गए।

आने वाले समय में पूरे हफ्ते चलेगा क्लिनिक : वाईके गुप्ता
इस मौके पर शारदा यूनिवर्सिटी के प्रोचांसलर वाईके गुप्ता ने कहा, "इस क्लिनिक को बेहतर बनाने के लिए पुलिसकर्मी और यूनिवर्सिटी का स्टाफ काम कर रहा है। हमारा सपना ऐसा है कि हम ऐसे स्टूडेंट्स दे, जो समाज की बेहतरी और सेवा के लिए काम कर सके। एफडीआरसी में मनोवैज्ञानिक और लॉ विभाग अहम भूमिका निभा रहे। बिना एफआईआर से मामलों को सुलझाना काबिले तारिफ है। सप्ताह में यह क्लिनिक दो दिन चलता है। हमारा यह प्रयास है कि इसे हम पूरे सप्ताह तक चला सके। शारदा यूनिवर्सिटी में काउंसलिंग सेंटर है, यहां आकर लोग अपने विवादों को सुना सकते है। इस कार्य में शारदा यूनिवर्सिटी का स्टाफ और पुलिसकर्मी बहुत अच्छा कार्य कर रहे है।"
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.