नोएडा से 10 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज, जानिए दादरी और जेवर समेत तीनों सीटों पर कितने प्रत्याशी मैदान में

बड़ी खबर : नोएडा से 10 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज, जानिए दादरी और जेवर समेत तीनों सीटों पर कितने प्रत्याशी मैदान में

नोएडा से 10 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज, जानिए दादरी और जेवर समेत तीनों सीटों पर कितने प्रत्याशी मैदान में

Tricity Today | जांच करते हुए अधिकारी

Gautam Buddh Nagar News : गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा पर 10 फरवरी को चुनाव होगा। इसी प्रक्रिया में आज प्रत्यशियों के नामांकन पत्र की जांच की गई, जिसमें 52 उम्मीदवारों में से 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र को खारिज कर दिया गया है। जिसमें से सबसे ज्यादा नोएडा में नामांकन पत्र खारिज हुए हैं। 

38 प्रत्याशी बचे
जिला निर्वाचन अधिकारी की अगुवाई में सोमवार को तीनों विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। नामांकन पत्रों में गड़बड़ी पाए जाने पर 13 पर्चे खारिज कर दिए गए। सबसे अधिक नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 10 नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं। जनपद में 38 प्रत्याशी बचे हैं। अब 27 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद जिले में प्रत्याशियों की स्थिति साफ होगी।

सबसे ज्यादा नोएडा में भरे नामांकन पत्र
जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई की अगुवाई में निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है। जनपद की नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्रों में 52 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। नोएडा सीट के लिए 23, दादरी सीट के लिए 16 और जेवर सीट के लिए 13 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। सबसे अधिक नोएडा सीट से 10 पर्चे निरस्त किए गए। 

नोएडा सीट 
सर्व समाज पार्टी के संजीव कुमार गोस्वामी 
शिवसेना के राजकुमार अग्रवाल 
भारतीय महासंघ पार्टी के घनश्याम 
पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी के दीपमाला श्रीवास्तव 
भारतीय इंसान पार्टी के किशोर सिंह 
अल हिंद पार्टी के डिबलू सिंह चौधरी 
भारतीय जन जागृति पार्टी के कुश श्रीवास्तव 
निर्दलीय संजय शर्मा
निर्दलीय सुनील कुमार 
निर्दलीय अर्पणा शर्मा

दादरी सीट  
जन अधिकार पार्टी से वीरेंद्र सिंह प्रजापति
राष्ट्रीय आम जन सेवा पार्टी से यूनुस

जेवर सीट से भारतीय जन जागृति पार्टी से मनोज राज का नामांकन पत्र निरस्त किया गया है। इसमें नामांकन पत्र में हस्ताक्षर एवं प्रस्तावकों के हस्ताक्षर न होने के कारण निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 27 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद जनपद में प्रत्याशियों की स्थित साफ हो सकेगी।

विधनसभा    नामांकन भरे     खारिज हुए     बचे हुए प्रत्याशी
नोएडा             23                     10                     13
दादरी             16                      02                     14
जेवर               13                      01                     12

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.