गौतमबुद्ध नगर में अब जन्म के साथ मिलेगा बच्चों का प्रमाण-पत्र, माता-पिता की परेशानियां खत्म

बड़ा फैसला : गौतमबुद्ध नगर में अब जन्म के साथ मिलेगा बच्चों का प्रमाण-पत्र, माता-पिता की परेशानियां खत्म

गौतमबुद्ध नगर में अब जन्म के साथ मिलेगा बच्चों का प्रमाण-पत्र, माता-पिता की परेशानियां खत्म

Google Photo | Symbolic Photo

Greater Noida News : अभी तक बच्चा पैदा होने के बाद माता-पिता को अस्पताल जाना पड़ता था और तभी बच्चे का प्रमाण-पत्र मिलता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। गौतमबुद्ध नगर के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों का प्रमाण-पत्र छुट्टी से पहले मिल जाएगा। ग्रेटर नोएडा में स्थित जिम्स अस्पताल, बिसरख और दादरी के सामुदायिक केंद्र में इसकी शुरुआत बुधवार से हो गई।

सभी सरकारी स्थानों पर लागू होंगे नियम
फैसला लिया गया है कि जिले में जिस तरीके से प्राइवेट अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र मिलता है। उसी तरीके से अब सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को मौके पर प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा। अपर शोध अधिकारी केके भास्कर ने बताया कि फिलहाल तीन स्थानों पर यह सुविधा बुधवार से शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द जिला अस्पताल और ईएसआई में यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

माता-पिता अब नहीं होंगे परेशान
आपको बता दें कि सरकारी अस्पतालों में जन्म प्रमाण-पत्र के लिए सब रजिस्ट्रार नियुक्त है, जबकि निजी अस्पतालों में ऐसा नहीं है। इस वजह से सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों के माता-पिता को कभी-कभी चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सब रजिस्ट्रार उसी दिन या अस्पताल से छुट्टी होने के पहले जन्म प्रमाण-पत्र जारी कर देगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.