अब पालतू जानवरों का रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होगा, अथॉरिटी को इतनी फीस देनी पड़ेगी

ग्रेटर नोएडा वालों के लिए खास खबर : अब पालतू जानवरों का रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होगा, अथॉरिटी को इतनी फीस देनी पड़ेगी

अब पालतू जानवरों का रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होगा, अथॉरिटी को इतनी फीस देनी पड़ेगी

Google Image | Symbolic

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा शहर के निवासियों के लिए बड़ी खबर है। लोगों को पालतू जानवरों के रजिस्ट्रेशन करवाने होंगे। पालतू जानवर का पंजीकरण कराने के लिए पांच सौ रुपये ग्रेटर नोएडा अथाॅरिटी में जमा करने होंगे। ग्रेटर नोएडा अथाॅरिटी की सीईओ रितु महेश्वरी ने शुक्रवार को  जनस्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा शहर में पालतू जानवर पालने वाले लोगों को जल्दी ही अथाॅरिटी में पंजीकरण कराना होगा। यह व्यवस्था नोएडा अथॉरिटी की तर्ज पर विकसित की जाएगी। आपको बता दें कि नोएडा उत्तर प्रदेश में पहला शहर बन गया है, जहां पैट पॉलिसी लागू की जा चुकी है।

सीईओ रितु महेशवरी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि पालतू जानवरों के पंजीकरण करने के लिए जल्दी ऐप शुरू किया जाए। ऐप शरू होने के बाद गूगल प्ले स्टोर पर आम शहरी को उपलब्ध करवाया जाए। यह एंड्रॉयड और आईओएस पर डाउनलोड किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे पालतू जानवरों का पंजीकरण करवाने में लोगों को आसानी होगी। प्राधिकरण के पास पालतू जानवरों का ब्योरा भी उपलब्ध रहेगा। जिससे पता चल सके कि किस पालतू जानवर का वैक्सीनेशन कराया गया है। यदि पालतू जानवर किसी को काट लेता है तो पता चल सकेगा वह वैक्सीनटेड है या नहीं है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.