अब 16 हजार से ज्यादा बच्चे आरटीई के तहत लेंगे एडमिशन, विभाग ने बढ़ाई सीटों की संख्या

गौतमबुद्ध नगर : अब 16 हजार से ज्यादा बच्चे आरटीई के तहत लेंगे एडमिशन, विभाग ने बढ़ाई सीटों की संख्या

अब 16 हजार से ज्यादा बच्चे आरटीई के तहत लेंगे एडमिशन, विभाग ने बढ़ाई सीटों की संख्या

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर के प्राइवेट स्कूलों में बाल एवं निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पात्र शैक्षिक सत्र 2024-25 में 1700 सीटें बढ़ाई जाएंगी। विभाग ने इसके लिए 1,112 स्कूलों को मैपिंग के बाद चिह्नित किया है। इसके बाद आरटीई के तहत सीटों की संख्या 14,782 से बढ़कर 16,482 हो जाएगी।

इस बार 3,205 बच्चों के एडमिशन हुए
आरटीई के तहत प्रवेश प्रकिया का पहला चरण फरवरी में शुरू होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आरटीई के तहत निजी स्कूलों को आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को 25 फीसदी सीटों पर एडमिशन देना होता है। मौजूदा शैक्षिक सत्र में 14,782 सीटें आरटीई के तहत स्कूलों ने दी थीं। इनमें से 5,500 सीटों पर छात्रों ने आवेदन किया। इनमें से 3,205 बच्चों के दाखिले हो पाए। 

पोर्टल पर स्कूलों का पंजीकरण अधूरा
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले जके 1,112 स्कूलों में से 161 स्कूल आरटीई के तहत मानकों को पूरा नहीं कर सके। पिछले वर्ष कुछ स्कूलों ने अपने यहां सीटों की संख्या कम दिखाई थी। इसके बाद इस वर्ष मैपिंग अभियान चलाया गया था। अभी विभाग के पोर्टल पर स्कूलों का पंजीकरण अधूरा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.