अब बिना यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़े पहुंचेंगे जेवर, गर्मी की छुट्टी से पहले बन जाएगी यह सड़क

ग्रेटर नोएडा वालों के लिए खुशखबरी : अब बिना यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़े पहुंचेंगे जेवर, गर्मी की छुट्टी से पहले बन जाएगी यह सड़क

अब बिना यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़े पहुंचेंगे जेवर, गर्मी की छुट्टी से पहले बन जाएगी यह सड़क

Tricity Today | यमुना एक्सप्रेसवे

Greater Noida News : फिलहाल ग्रेटर नोएडा से जेवर जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ना पड़ता है और भारी टोल टैक्स देना होता है, लेकिन अब इस झंझट को बहुत जल्द आप अलविदा करने वाले हो। यमुना प्राधिकरण के द्वारा ग्रेटर नोएडा को जेवर से जोड़ने के लिए 40 किलोमीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी सर्विस रोड तैयार करवाई जा रही है। यह सर्विस रोड यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे होते हुए जेवर पहुंचेगी। यह सड़क जून 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट में करीब 11 करोड़ रुपए खर्च हो रहे है।

टोल टैक्स से मिलेगी राहत
इस सड़क के बन जाने के बाद ग्रेटर नोएडा के लोग जेवर एयरपोर्ट तक बिना रुके पहुंच सकेंगे। अभी लोगों को यमुना एक्सप्रेस का इस्तेमाल करना पड़ता है, लेकिन इस सड़क के पूरा बन जाने के बाद एक और रास्ते खुल जाएगा। एक और राहत की बात यह है कि अगर कोई व्यक्ति ग्रेटर नोएडा से जेवर जाता है तो उसको यमुना एक्सप्रेसवे का सहारा लेना पड़ता है। यमुना एक्सप्रेसवे से जेवर उतारने के लिए लोगों को टोल टैक्स देना पड़ता है, लेकिन अब इस सड़क के बन जाने के बाद लोगों की जेब ढ़ीली नहीं होगी।

8 गांवों के किसान चले गए थे कोर्ट
सर्विस रोड से प्रभावित कुछ किसान 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और कुछ मांगों को लेकर कोर्ट चले गए थे, जिसकी वजह से काम अटक गया। दनकौर और दयानतपुर के पास काम रुका हुआ था, लेकिन कुछ महीनों पहले यमुना प्राधिकरण के अफसरों ने किसानों के साथ बैठक की और सर्विस रोड बनाने का रास्ता साफ हो गया। अब काफी तेजी के साथ यह रोड बन रहा है। बताया जा रहा है कि जून 2024 तक इस रोड का काम पूरा हो जाएगा और लोग बिना झंझट के जेवर पहुंच जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.