गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 665 पहुंची, 24 घंटे के भीतर हट सकता है लॉकडाउन

BIG BREAKING : गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 665 पहुंची, 24 घंटे के भीतर हट सकता है लॉकडाउन

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 665 पहुंची, 24 घंटे के भीतर हट सकता है लॉकडाउन

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 665 पहुंची

गौतमबुद्ध नगर में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में लगाम लगा ली है। शुक्रवार को पूरे जनपद में कोरोना संक्रमण के 53 नए मामले आए है। जिले की स्थिति सुधर रही है। इस समय पूरे जनपद में कोरोना वायरस के 665 एक्टिव मामले है। उम्मीद है कि अगले 24 घंटे के भीतर गौतमबुद्ध नगर जनपद से लॉकडाउन हटाया जा सकता है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉ सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि जनपद में पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 53 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी समय के दौरान 116 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। जिले में अभी तक 61,475 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं। 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पूरे जिले में कुल 2 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई है। अब तक पूरे गौतमबुद्ध नगर में 455 लोग किस महामारी की चपेट में आकर अपनी जान दे चुके हैं। फिलहाल जिले में 665 कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले हैं।

उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या से कम होगी। उन जिलों में लॉकडाउन हट जाएगा। लेकिन जिन जिलों में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 600 से ज्यादा होगी। उन जिलों में लॉकडाउन लगेगा। उत्तर प्रदेश शासन की गाइडलाइन के अनुसार गौतमबुद्ध नगर जिले में 600 से कम मामले होने पर अपने आप ही लॉकडाउन हट जायेगा। फिर शाम 7:00 बजे से अगली सुबह 7:00 बजे तक नाईट कर्फ्यू लागू रहेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.