गौतमबुद्ध नगर में बढ़ी 55 हजार वोटरों की संख्या, अब इतने लाख लोग चुनेंगे अपना सांसद

लोकसभा चुनाव 2024 : गौतमबुद्ध नगर में बढ़ी 55 हजार वोटरों की संख्या, अब इतने लाख लोग चुनेंगे अपना सांसद

गौतमबुद्ध नगर में बढ़ी 55 हजार वोटरों की संख्या, अब इतने लाख लोग चुनेंगे अपना सांसद

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर इस बार 26.75 लाख लोग अपना वोट देंगे। रविवार को जिला प्रशासन की तरफ से मतदाताओं की अंतिम सूची जारी हुई है। जिसमें जिला प्रशासन ने 55,108 मतदाता और बढ़ा दिए हैं। अब पूरी लोकसभा सीट पर 26,75,148 लोग अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा मतदाता नोएडा विधानसभा में हैं।

23 जनवरी तक थे 26.20 लाख वोटर
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक मतदाता सूची में 23 जनवरी 2024 के बाद 55,108 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इसके अलावा कुछ ट्रांसजेंडर के नाम काटे गए हैं। आपको बता दें कि 23 जनवरी 2024 तक जिले में 26 लाख 20 हजार 40 मतदाता थे, लेकिन आयोग ने वोटरों को बढ़ाने के आदेश दिए थे। उसके बाद इस पर काम हुआ। अब जिले में 55,108 मतदाताओं की संख्या और बढ़ा दी गई है।

कौन सी विधानसभा में कितने वोटर
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा मतदाता नोएडा विधानसभा क्षेत्र में है। अकेले नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 7,82,872 मतदाता हैं। उसके बाद दादरी विधानसभा में 7,29,481 मतदाता हैं। तीसरे नंबर पर जेवर में 3,69,824 मतदाता हैं। सिकंदराबाद विधानसभा में 3,99,091 मतदाता हैं। खुर्जा विधानसभा में 3,93,880 मतदाता हैं। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26,75,148 मतदाता हैं। इसमें से सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा बुलन्दशहर जिले में आती है। 

लोकसभा में ट्रांसजेंडरों की संख्या कितनी?
इसके अलावा नोएडा में ट्रांसजेंडरों की संख्या 12, दादरी में ट्रांसजेंडरों की संख्या 64, जेवर में ट्रांसजेंडरों की संख्या 9, सिकंदराबाद में 16 और खुर्जा में 18 है। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर कुल 119 ट्रांसजेंडर हैं।

इस बार ये नेता लड़ रहे चुनाव
  1. डॉ.महेंद्र नागर (समाजवादी पार्टी)
  2. डॉ.महेश शर्मा (भारतीय जनता पार्टी)
  3. राजेंद्र सोलंकी (बहुजन समाज पार्टी)
  4. किशोर सिंह (नेशनल पार्टी)
  5. नरेश नौटियाल (भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता)
  6. नारावेदश्वर (सुभाष पार्टी)
  7. भीम प्रकाश जिज्ञाशु (वीरो के वीर इंडियन पार्टी)
  8. मनीष कुमार द्विवेदी (अखिल भारतीय परिवार पार्टी)
  9. रण सिंह डुडी (सुपर पावर इंडियन पार्टी)
  10. राजीव मिश्रा (जयहिंद नेशनल पार्टी)
  11. कुमारी शालू (लोकतान्त्रिक जनशक्ति पार्टी)
  12. पराग कौशिक (निर्दलीय)
  13. महकार सिंह (निर्दलीय)
  14. मोहम्मद मुमताज आलम (निर्दलीय)
  15. शिवम आशुतोष (निर्दलीय)

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.