उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, ग्रेटर नोएडा के मुकुल गोयल बने प्रदेश मंत्री

नियुक्ति : उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, ग्रेटर नोएडा के मुकुल गोयल बने प्रदेश मंत्री

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, ग्रेटर नोएडा के मुकुल गोयल बने प्रदेश मंत्री

Tricity Today | मुकुंद मिश्रा | File Photo

Greater Noida : उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। इस नई कार्यकारिणी में मुकुंद मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष और जितेंद्र सोनी को युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, ग्रेटर नोएडा के निवासी और समाजसेवी युवा प्रदेश अध्यक्ष को व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।

कार्यकारिणी में कितने पद
कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री, कोषाध्यक्ष, 07 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 20 उपाध्यक्ष, 05 संयुक्त महामंत्री, 20 मंत्री और 16 संगठन मंत्री को नियुक्त किया गया है। जिसमें ग्रेटर नोएडा निवासी मुकुल गोयल को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर मुकुल गोयल ने कहा कि उन्हें जो पद दिया गया है, वह उसे पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।

लखनऊ में होगा शपथ ग्रहण समारोह
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जल्द लखनऊ में आयोजित किया जायेगा। इसके बाद काफी जल्द ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की टीम का गठन किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.