अधिकारी करते रहे गायब महिला के चरित्र पर शक और आरोपियों ने गड्ढे में दबा दी लाश जानिए पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा पुलिस फिर सवालों के घेरे में : अधिकारी करते रहे गायब महिला के चरित्र पर शक और आरोपियों ने गड्ढे में दबा दी लाश जानिए पूरा मामला

अधिकारी करते रहे गायब महिला के चरित्र पर शक और आरोपियों ने गड्ढे में दबा दी लाश जानिए पूरा मामला

Tricity Today | पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में एक महिला बीते 9 मार्च 2023 को लापता हो गई थी। महिला के परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दी, लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस वाले महिला को ढूंढने के बजाय उसके चरित्र पर शक करने लगे। इसका फायदा आरोपियों ने भरपूर उठाया और महिला की हत्या करके एक गहरे गड्ढे में दाग दिया। अब 31 मार्च 2023 को महिला की लाश पुलिस को मिली है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन खुद सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है। परिजनों ने ग्रेटर नोएडा पुलिस और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल खड़े किए हैं और पूछा है कि इसका जिम्मेदार कौन है?

फरवरी 2015 को हुई थी शादी
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-वन थाना क्षेत्र अंतर्गत तुस्याना गांव में नरेंद्र अपने परिवार के साथ रहता है। नरेंद्र ने बताया कि उनकी बहन सरिता की शादी 16 फरवरी 2015 को कामबकसपुर डेरिन गांव में रहने वाले लाला उर्फ जोगिंदर से हुई थी। नरेंद्र का कहना है कि उन्होंने शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से खूब दान-दहेज दिया था। शादी में करीब 10 लाख रुपए खर्च किए गए थे।

6 दिन बाद हुआ मुकदमा दर्ज
नरेंद्र का कहना है कि बीते 9 मार्च को उनकी बहन ससुराल से गायब हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने और परिवार वालों ने कोतवाली के खूब चक्कर काटे। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने में सुबह से शाम तक रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए बैठे रहते थे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। हालांकि 6 दिन बाद 20 मार्च को उनकी बहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक्शन लेने की बात कही।

शव को गहरे गड्ढे में दबा दिया
नरेंद्र का कहना है कि उनकी बहन सरिता की तलाश के लिए पुलिस ने हरियाणा और बागपत समेत आसपास के इलाकों में दबिश दी। नरेंद्र ने पुलिस वालों से कहा था कि उनको कोई अनहोनी की आशंका लग रही है, लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस केवल महिला के चरित्र का वर्णन करती रही और अब गायब होने के 20 दिनों बाद नोएडा के सेक्टर-155 में पानी की टंकी के पास महिला की लाश मिली है। पहले महिला की हत्या की गई और उसके बाद शव को गहरे गड्ढे में दबा दिया गया। पुलिस ने महिला की पहचान उसके कपड़ों के आधार पर की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.