दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में दिखेगा इलेक्ट्रिक ट्रकों का जलवा, Omega Seiki लॉन्च करेगी तीन वाहन

Auto Expo 2025 : दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में दिखेगा इलेक्ट्रिक ट्रकों का जलवा, Omega Seiki लॉन्च करेगी तीन वाहन

दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में दिखेगा इलेक्ट्रिक ट्रकों का जलवा, Omega Seiki लॉन्च करेगी तीन वाहन

Tricity Today | Omega Seiki का ट्रक

Greater Noida News : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अब तक जहां इलेक्ट्रिक स्कूटर और कारें बाजार में लोकप्रियता के झंडे गाड़ चुकी थीं। वहीं, अब इलेक्ट्रिक लोडिंग व्हीकल्स और हेवी ट्रकों का दौर शुरू हो चुका है। इस बढ़ते रुझान की झलक 17 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले ऑटो एक्सपो 2025 में देखने को मिलेगी। इस बार एक्सपो में पहली बार इलेक्ट्रिक हेवी व्हीकल्स विशेष रूप से इलेक्ट्रिक ट्रकों का जोरदार प्रदर्शन होगा। आपको बता दें कि 50 से अधिक देशों की भागीदारी से नई टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स देखने को मिलेंगे।

इनोवेटिव ईवी मॉडल्स की पेशकश
भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ओमेगा सेइकी ने घोषणा की है कि वह इस प्रतिष्ठित आयोजन में अपने तीन नवीनतम मॉडलों को प्रदर्शित करेगी। इनमें दो इलेक्ट्रिक ट्रक और एक अपडेटेड पैसेंजर थ्री-व्हीलर शामिल हैं। कंपनी ने इन्हें खासतौर पर ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है।

इलेक्ट्रिक ट्रक M1KA 1.0 : यह मॉडल एक्सपो के दौरान आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।
इलेक्ट्रिक ट्रक M1KA 3.0 : इस ट्रक का पहली बार प्रदर्शन किया जाएगा।
पैसेंजर थ्री-व्हीलर स्ट्रीम सिटी 2.0 : इस मॉडल का अपडेटेड वर्जन भी शोकेस किया जाएगा।

कंपनी का कहना है कि इन ट्रकों में लंबी रेंज, भारी लोड उठाने की क्षमता और किफायती संचालन जैसे फीचर्स होंगे। इसके अलावा कंपनी ने फ्लीट ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक बैटरी स्वैपिंग सिस्टम भी विकसित किया है। ओमेगा सेइकी के साथ-साथ कई अन्य बड़ी कंपनियां भी एक्सपो में अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन करेंगी।

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.