नारद मोह का मनमोहक मंचन, देवर्षि ने दिया विष्णु को श्राप

ग्रेटर नोएडा में रामलीला : नारद मोह का मनमोहक मंचन, देवर्षि ने दिया विष्णु को श्राप

नारद मोह का मनमोहक मंचन, देवर्षि ने दिया विष्णु को श्राप

Tricity Today | रामलीला का मंचन

Greater Noida : रामलीला के दूसरे दिन धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वाधान में गोस्वामी सुशील महाराज के दिशा निर्देशन में रामलीला का मंचन राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों द्वारा किया गया है। लीला देखने के लिए आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में दर्शक मैदान में पहुंचे। रामलीला मैदान में सुरक्षा की व्यवस्था को देखते हुए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

मंचन में दिखाई गई यह लीला
ऐच्छर पाई सेक्टर में मुख्य लीला का मंचन में ब्रह्मर्षि भगवान नारद के मोह की कथा की प्रस्तुति की गई। लीला में दिखाया गया कि कैसे भगवान नारद को मोह उत्पन्न हो जाता है और कैसे भगवान ने माया रचकर एक सुंदर नगरी बनाई। उन्होंने उसमें एक विश्व मोहिनी नाम की कन्या के विवाह तैयारियां की। देव ऋषि नारद जब उस नगर के सामने से निकले तो मोहित हो गए। माया में फंस गए नारद के मन में आया कि जो इस कन्या से शादी करेगा। वह तो पूरे ब्रह्मांड का नायक होगा। देव ऋषि नारद भगवान विष्णु के पास गए, उनसे अपना स्वरूप मांगा। भगवान विष्णु ने उन्हें बंदर का रूप दे दिया क्योंकि भगवान विष्णु अपने भक्त देव ऋषि नारद का कल्याण चाहते थे।

लीला में आगे दिखाया गया कि भगवान विष्णु द्वारा रचित उस कन्या ने स्वयंवर में  किसी अन्य राजा के गले में माला डाल दी तो भगवान के पार्षद जय और विजय  हंसने लगे। देव ऋषि नारद ने जय और विजय को श्राप दे दिया। भगवान विष्णु को भी श्राप दे दिया कि तुमने जो आज मेरा बंदर का मुख बनाया है, यही आगे चलकर तुम्हारी रक्षा करेगा। भगवान विष्णु ने अपना असली रूप दिखाया तो देव ऋषि नारद का मोह दूर हुआ। देव ऋषि नारद को दुख भी हुआ कि मैंने भगवान को श्राप दे दिया। परंतु भगवान ने देव ऋषि नारद को समझाया कि यह सब मेरी इच्छा से है। अहंकार जीव का सबसे बड़ा दुश्मन है। किसी बात का भी अहंकार नहीं करना चाहिए।
   
यह सदस्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर कमेटी के संस्थापक एडवोकेट राजकुमार नागर, शेर सिंह भाटी, हरवीर मावी, सुशील नागर, सतीश भाटी, पंडित प्रदीप शर्मा, आनंद भाटी, ममता तिवारी महासचिव, अजय नगर कोषाध्यक्ष, धीरेंद्र भाटी मीडिया प्रभारी महेश शर्मा बरौली, जितेंद्र भाटी, सुभाष भाटी, योगेंद्र भाटी, जितेंद्र भाटी, उमेश गौतम, नरेंद्र भाटी, मनोज गुप्ता, रोशनी सिंह, फिरे प्रधान, सतवीर मुखिया,  प्रधान सुनील खारी, गजेंद्र शर्मा, वीरपाल मावी, अरुणा शर्मा, अतुल आनंद सिंह, ज्योति सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.