सलील यादव के ट्रांसफर पर लोगों ने किया जिला मुख्यालय का घेराव, योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपा लेटर

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर : सलील यादव के ट्रांसफर पर लोगों ने किया जिला मुख्यालय का घेराव, योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपा लेटर

सलील यादव के ट्रांसफर पर लोगों ने किया जिला मुख्यालय का घेराव, योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपा लेटर

Tricity Today | लोगों ने किया जिला मुख्यालय का घेराव

Greater Noida : अथॉरिटी में जीएम प्रॉजेक्ट पद पर तैनात सलील यादव के तबादले के बाद शहर की जनता में काफी आक्रोश है। इसी को लेकर शनिवार को ग्रेटर नोएडा की जनता ने सूरजपुर स्थित जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम मांग पत्र एसडीएम सदर उमेश चंद्र निगम को सौंपा। 

ग्रेटर नोएडा को सलील यादव की जरूरत
इस तरह के सेक्टर स्वर्ण नगरी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश भाटी ने सलील यादव के तबादले का विरोध जताते हुए तत्काल वापस ग्रेटर नोएडा में नियुक्त करने की मांग की है। समाज सेवक सुधीर ने भी सलील यादव को शहर के लोगों का हमदर्द बताया है। रविंद्र बोडाकी ने भी सलील यादव को एक बेहद सालीन व्यक्ति बताते हुए मांग की है कि ऐसे अधिकारी की ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को बेहद जरूरत है। 

लोगों ने कहा- सलील यादव का तबादला रद्द किया जाए
शहर की जनता का कहना है कि सलील यादव स्वच्छ छवी, ईमानदार और कर्तव्य निष्ठावान के हैं। सर्दी में गोवंश को बचाने के लिए बेहतर व्यवस्था की है। शहर के लोगों की मांग है कि जीएम प्रॉजेक्ट सलील यादव का तबादला रद्द किया जाए। जिससे की शहर का विकास ठीक से हो सके। 

इन लोगों ने किया जिला मुख्यालय का घेराव
वहीं, सोशल मीडिया पर भी शहर के लोग शासन पर जमकर बरस रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में आलोक नागर, दिनेश नागर, बलराज हूण, प्रेम प्रधान, कुलवीर भाटी, हरीश भाटी, धीरज खटाना, राहुल शर्मा, दीपक भाटी, राहुल नंबरदार और मुनीराम समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.