गौतमबुद्ध नगर डीएम सुहास एलवाई की जीत पर शहरवासियों ने बांटी मिठाई, टोक्यो पैरालंपिक में लहराया परचम

ग्रेटर नोएडा : गौतमबुद्ध नगर डीएम सुहास एलवाई की जीत पर शहरवासियों ने बांटी मिठाई, टोक्यो पैरालंपिक में लहराया परचम

गौतमबुद्ध नगर डीएम सुहास एलवाई की जीत पर शहरवासियों ने बांटी मिठाई, टोक्यो पैरालंपिक में लहराया परचम

Tricity Today | खेल प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जगत फॉर्म जीएम मॉल पर एकत्रित होकर मिठाइयां बांटी और जश्न मनाया

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत शानदार प्रदर्शन रहा है। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने आज इतिहास रच दिया है। टोक्यो पैरालंपिक में सुहास एलवाई ने पुरुषों एकल SL-4 वर्ग में रजत पदक हासिल करके भारत वर्ष का मस्तक ऊंचा कर दिया है। 

इस शानदार जीत की खुशी में ग्रेटर नोएडा के खेल प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जगत फॉर्म जीएम मॉल पर एकत्रित होकर मिठाइयां बांटी और जश्न मनाया। इस अवसर पर हॉकी नेशनल प्लेयर रहे सरदार मनजीत सिंह, खेल प्रेमी चाचा हिंदुस्तानी, सामाजिक कार्यकर्ता हरेन्द्र भाटी, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महासचिव मनोज गर्ग, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष विनोद कसाना गजेंद्र चौधरी, ओम राय, रोताश सिंगल, प्रेम चंदेल और अन्य लोग उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने टोक्यो पैरालंपिक में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने बैडमिंटन पुरुष एकल एसएल-4 में सिल्वर मेडल जीतकर विश्व में परचम लहराया है। सुहास एलवाई को भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। सोशल मीडिया पर सुहास एलवाई को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों की लाइन लगी हुई हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.