गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के डीन समेत 2 लोगों के अकाउंट से उड़ाए 1.82 लाख रुपए, अपराधियों की तलाश शुरू

साइबर क्राइम : गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के डीन समेत 2 लोगों के अकाउंट से उड़ाए 1.82 लाख रुपए, अपराधियों की तलाश शुरू

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के डीन समेत 2 लोगों के अकाउंट से उड़ाए 1.82 लाख रुपए, अपराधियों की तलाश शुरू

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida/Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर में पिछले कुछ दिनों के दौरान ऑनलाइन ठगी के मामले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। नोएडा के सेक्टर-75 में रहने वाले एक 78 साल के वरिष्ठ नागरिक से साइबर ठगों ने केवाईसी के नाम पर खाते से 82,900 रुपए निकाल लिए हैं। वहीं, ग्रेटर नोएडा में स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के डीन के अकाउंट से साइबर अपराधियों ने एक लाख को रकम निकाल ली थी। इस पर नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने निकाली गई राशि को वापस करवा दिया है। अब अपराधियों की तलाश शुरू हो गई है।

पहला मामला 
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-75 से एक सोसायटी में रहने वाले 78 वर्षीय नरेंद्र कुमार जैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनके बैंक अकाउंट के केवाईसी अपडेट करने के नाम पर उनसे संपर्क किया। साइबर ठगो ने कहा कि केवाईसी अपडेट करने के लिए उन्हें ऑनलाइन 10 रुपए देने पड़ेंगे। उन्होंने उनकी बात पर विश्वास करके 10 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया। इसी बीच साइबर ठगों ने उनके बैंक अकाउंट को हैक कर लिया और उनके खाते से 82,900 रूपए निकाल लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरा मामला 
थाना ईकोटेक-प्रथम के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के लॉ विभाग के डीन कृष्णकांत दुबे से कुछ दिन पूर्व साइबर ठगों ने संपर्क किया, उनके बैंक के केवाईसी अपडेट करने के नाम पर उनके बैंक के खाते की जानकारी हासिल कर ली और उनके खाते से करीब एक लाख रुपए निकाल लिए है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उनके खाते से निकाली गई रकम को उनके खाते में वापस करवा दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.