ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

दुखद : ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की कार खराब हो गई थी। मृतक अपनी कार को ठीक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही दूसरी कार ने उसे टक्कर मार दी।

थाना जारचा के थानाध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि नीतीश कुमार यादव पुत्र रामेश्वर यादव शुक्रवार को अपनी कार में सवार होकर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे। अचानक उनकी कार हाईवे पर खराब हो गई। वह अपनी कार से उतरकर कार ठीक करने की कोशिश कर रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। 

दूसरी घटना दादरी क्षेत्र की है। एक सड़क हादसे में 10 दिसंबर को एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान शनिवार को उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई।  पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.