जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में अनीशा आई नंबर-1, एक हजार बच्चों ने दिखाया जलवा

Greater Noida : जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में अनीशा आई नंबर-1, एक हजार बच्चों ने दिखाया जलवा

जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में अनीशा आई नंबर-1, एक हजार बच्चों ने दिखाया जलवा

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

Greater Noida News : जिला बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन आरवी नॉर्थ लैंड इंस्टीट्यूट चिटहेरा में किया गया। जिसमें दादरी, दनकौर, बिसरख और जेवर के करीब एक हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार और मेरठ मंडल अध्यक्ष मेघराज भाटी ने किया। इस क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में विकास खण्ड दादरी में स्थित प्रथमिक विद्यालय कलौंदा की अनीशा नंबर-1 पर आई। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र कुमार और रश्मि त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर आरवी नॉर्थ लैंड इंस्टीट्यूट से चेयरमैन श्रीपाल भी मौजूद रहे।

बीएसए राहुल पंवार ने छात्र-छात्राओं को दी बधाई
इस जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जिला व्यायाम शिक्षक सतीश कुमार ने बताया कि जनपद स्तर पर विजेता छात्र-छात्राएं मंडल स्तर पर प्रतिभा करेंगे और उनको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। शिक्षक गीता भाटी ने बताया कि खेल हमारे जीवन के लिए काफी आवश्यक है। अब सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को खेलकूद के मामले में भी आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने सभी प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी। खेलों में भविष्य में अधिक से अधिक छात्रों को खेलों मे प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। 

इन्होंने भी बढ़ाया बच्चों का हौसला
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की तरफ से मंडल अध्यक्ष मेघराज भाटी, संरक्षक मुनीराम भाटी, अशोक शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिलामंत्री गजन भाटी, उपाध्यक्ष बलेराम नागर, अमर भाटी, सतीश नागर, जगवीर भाटी, राजीव शर्मा, कुलदीप नागर, ब्लॉक अध्यक्ष रवि भाटी, व्यायाम शिक्षक कुलदीप नागर, संजय भाटी, सारिका कटियार और पदम सिंह आदि मौजूद रहे। इन्होंने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.