गौतमबुद्ध नगर की एकमात्र दादरी नगर पालिका ओबीसी के लिए आरक्षित

BIG BREAKING : गौतमबुद्ध नगर की एकमात्र दादरी नगर पालिका ओबीसी के लिए आरक्षित

गौतमबुद्ध नगर की एकमात्र दादरी नगर पालिका ओबीसी के लिए आरक्षित

Google Image | Dadri municipality

Greater Noida : उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को नगर निकाय चुनाव के लिए चेयरमैन और मेयर पदों का आरक्षण घोषित कर दिया है। लखनऊ में यह जानकारी नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने दी है। नगर विकास विभाग की ओर से जारी की गई आरक्षण सूची के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर की एक मात्र नगर पालिका दादरी को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। आपको बता दें कि यह सीट पिछले दो मर्तबा से सामान्य थी। भारतीय जनता पार्टी की गीता पंडित दोनों बार दादरी नगर पालिका चेयरमैन का चुनाव जीती थीं। इस बार उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

ब्राह्मणों में थी 'एक अनार सौ बीमार' की स्थिति
दादरी नगर पालिका को लेकर गीता पंडित के सामने ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखने वाले तमाम नेता ताल ठोक रहे थे। सब अपने-अपने आकाओं के पास पिछले 6 महीने से भारतीय जनता पार्टी का टिकट हासिल करने के लिए दौड़ लगा रहे थे। गीता पंडित के साथ इन तमाम लोगों के मंसूबों पर भी पानी फिर गया है। राज्य सरकार ने सोमवार को जारी आरक्षण में दादरी नगर पालिका को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया है। ऐसे में अब गुर्जर समाज से ताल्लुक रखने वाले नेताओं की लॉटरी लग गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय भाटी समेत कई नए-पुराने भाजपाई टिकट मांगने की दौड़ में शामिल हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.