किसान के इकलौते बेटे ने खुद को पिस्टल से उड़ाया, सुसाइड के बाद मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा में बड़ी घटना : किसान के इकलौते बेटे ने खुद को पिस्टल से उड़ाया, सुसाइड के बाद मचा हड़कंप

किसान के इकलौते बेटे ने खुद को पिस्टल से उड़ाया, सुसाइड के बाद मचा हड़कंप

Google Image | symbolic image

Greater Noida News : सेंट्रल नोएडा में एक किसान के एकलौते बेटे ने सुसाइड कर लिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं, दूसरी ओर इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि गांव श्योराजपुर में एक किसान का परिवार रहता है। शुक्रवार को किसान के इकलौते बेटे ने पिस्टल से खुद को गोली मार ली। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। पुलिस को जांच में पता चला है कि जिस पिस्टल से युवक ने खुद को गोली मारी थी, वह अवैध थी।

जिले में बढ़ रहे सुसाइड के मामले
पुलिस का कहना है कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। आपको बता दें कि जिले में सुसाइड के मामले काफी ज्यादा बढ़ रहे हैं। जिसको लेकर सभी लोग चिंतित हैं। पिछले कुछ महीनों के दौरान नोएडा में काफी लोगों ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.