महाअभियान से जनजागृति कर रहे हैं संगठन, जन सहभागिता बढ़ाने के लिए अपना रहे हैं यह तरीका

ग्रेटर नोएडा : महाअभियान से जनजागृति कर रहे हैं संगठन, जन सहभागिता बढ़ाने के लिए अपना रहे हैं यह तरीका

महाअभियान से जनजागृति कर रहे हैं संगठन, जन सहभागिता बढ़ाने के लिए अपना रहे हैं यह तरीका

Tricity Today | महाअभियान से जनजागृति कर रहे हैं संगठन

अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए संघ ने पूरे देश में महाअभियान का आगाज कर दिया है। इस महाअभियान के जरिए संघ राम मंदिर निर्माण के लिए धन इकट्ठा कर रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी आनुषंगिक संगठन भी लगातार सक्रिय रूप से जिम्मेदारी निभा रहे हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी संघ के अनुषांगिक संगठन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके लिए प्रभात फेरी निकाली जा रही हैं। अलग-अलग मंदिरों पर सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। 

संगठनों के कार्यकर्ता 3 लाख घरों से सीधे संपर्क करने के अभियान पर काम कर रहे हैं। इसी सिलसिले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के नवादा स्थित शनि धाम मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया। सुंदरकांड पाठ श्री तुलसी सांस्कृतिक समिति द्वारा सम्पन्न कराया गया। मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला संघचालक नौरंग, ग्रेटर नोएडा के प्रचारक विवेक और गौतमबुद्ध नगर के कार्यवाहक चरणबिशित मौजूद रहे।  इनके अलावा विश्व हिन्दू परिषद के मेरठ प्रान्त के सह-प्रान्त प्रचार प्रमुख अवधेश पांडेय, जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ नवीन गुप्ता, जिला मंत्री गौरव अग्रवाल, जिला धर्म प्रसार प्रमुख लायकराम उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का आयोजन गौतमबुद्ध नगर और ग्रेटर नोएडा नगर के विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्पन्न कराया गया। इसमें विश्व हिन्दू परिषद की गौतमबुद्ध नगर टीम से अध्यक्ष अमियांशु नाथ, मंत्री करन कपूर, सहमंत्री राघवेंद्र त्रिपाठी, धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख कुलदीप चौधरी, मठ मंदिर प्रमुख सूरज मिश्रा, प्रचार प्रमुख भानु प्रताप सिंह, बजरंग दल नगर संयोजक अभिषेक यादव  समेत अन्य कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अथक परिश्रम किया। ग्रेटर नोएडा नगर से अध्यक्ष अवधशे सिंह, उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, उपाध्याय भास्कर सिंह, उपाध्यक्ष TG विजय, मंत्री विक्रम बघेल, विशेष सह संपर्क प्रमुख केशव गोयल, प्रचार प्रमुख विवेक कृष्ण, सत्संग प्रमुख शिवकुमार ने कार्यक्रम को खास बनाने में विशेष सहयोग दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.