ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी विशु राजा का ट्रांसफर, अब इस जिले में संभालेंगे सरकारी काम

Greater Noida BREAKING : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी विशु राजा का ट्रांसफर, अब इस जिले में संभालेंगे सरकारी काम

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी विशु राजा का ट्रांसफर, अब इस जिले में संभालेंगे सरकारी काम

Tricity Today | विशु राजा

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी विशु राजा का तबादला हो गया है। विशु राजा को फिरोजाबाद का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बनाकर भेजा गया है। विशु राजा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में महाप्रबंधक सिविल, इंडस्टी और प्लानिंग विभाग का भी काम देख रहे थे। 

फरवरी 2023 को आए थे ग्रेटर नोएडा
विशु राजा वर्ष 2015 बैच के पीसीएस अफसर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मथुरा से की थी। विशु राजा मथुरा के अलावा मेरठ, बरेली और शामली में भी अपनी सरकारी सेवाएं दे चुके हैं। वह 19 फरवरी 2023 को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी के रूप में कार्य करने के लिए आए थे, लेकिन अब उनका ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से भी तबादला हो गया है। 

जल्द होंगे कई अफसरों के ट्रांसफर!
लखनऊ से मिली जानकारी के मुताबिक विशु राजा को फिरोजाबाद भेज दिया गया है। वह फिरोजाबाद में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बनाकर सरकारी सेवाएं देंगे। वहीं, दूसरी ओर जानकारी मिल रही है कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद गौतमबुद्ध नगर में बड़े स्तर पर तबादले होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.