ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से ओएसडी रजनीकांत और सतीश कुशवाहा हटाए गए, तत्काल रिलीव करने का आदेश

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से ओएसडी रजनीकांत और सतीश कुशवाहा हटाए गए, तत्काल रिलीव करने का आदेश

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से ओएसडी रजनीकांत और सतीश कुशवाहा हटाए गए, तत्काल रिलीव करने का आदेश

Tricity Today | Symbolic Image

Greater Noida/Lucknow : ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण (Greater Noida Authority) में तैनात दो विशेष कार्याधिकारियों (ओएसडी) को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। इन दोनों को नए तैनाती जनपदों में बिना देर किए कार्यभार ग्रहण करने का आदेश मिला है। शासन की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि अगर स्थानांतरित अधिकारी ने तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्य योगदान नहीं दिया तो उनके ख़िलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को आदेश मिला है कि इन दोनों को तत्काल कार्य मुक्त कर दिया जाए। दोनों ओएसडी को कार्यमुक्त नहीं किया गया तो अनुशासनहीनता मानी जाएगी।

रजनीकांत को फर्रुखाबाद और सतीश कुशवाहा को आगरा भेजा गया
राज्य सरकार के विशेष सचिव मदन सिंह गर्बयाल की ओर से जारी किए गए आदेश में बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी रजनीकांत का स्थानान्तरण फ़र्रुख़ाबाद कर दिया गया है। उन्हें फ़र्रुख़ाबाद जनपद में बतौर उपजिलाधिकारी तैनाती दी गई है। दूसरे ओएसडी सतीश कुशवाहा का तबादला आगरा किया गया है। सतीश कुशवाहा को आगरा में बतौर उपजिलाधिकारी तैनाती दी गई है। मदन सिंह की ओर से जारी आदेश में आगे कहा गया है कि शासन ने दोनों अफसरों को तत्काल प्रभाव से ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण छोड़ने का आदेश दिया है। अगर दोनों ने तत्काल प्रभाव से ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण नहीं छोड़ा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को भी शासन की मंशा से अवगत करवाया गया है। आदेश में कहा गया है कि दोनों ओएसडी को तत्काल कार्यमुक्त किया जाए। ऐसा नहीं करना शासन के आदेशों की अवहेलना माना जाएगा और इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा जाएगा।

शासन ने पहले कामकाज वापस लेने का आदेश दिया था
रजनीकांत और सतीश कुशवाहा से करीब दो महीने पहले सारे कामकाज वापस ले लिए गए थे। वह आदेश शासन ने जारी किया था। राज्य सरकार की ओर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी को भेजे गए आदेश में कहा गया था कि इन दोनों के ख़िलाफ गंभीर शिकायतें मिली हैं। जिनकी जांच चल रही है। ऐसे में इन दोनों को प्राधिकरण के विभागों से हटा दिया जाए। इनको दिए गए सारे कामकाज वापस ले लिए जाएं। शासन के आदेश का पालन करते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सतीश कुशवाहा को मानव संसाधन विभाग से सम्बद्ध कर दिया था। उनके पास कोई कामकाज नहीं था। इसी तरह रजनीकांत का तबादला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कार्यालय में कर दिया गया था। उन्हें भी काम नहीं दिया गया था। आपको बता दें कि रजनीकांत और सतीश कुशवाहा लंबे अरसे से ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के छह प्रतिशत आबादी विभाग में कार्यरत थे। इसी दौरान इन दोनो अफ़सरों के ख़िलाफ राज्य सरकार से शिकायत की गईं। जिन्हें प्रारंभिक रूप से सही पाया गया। राज्य सरकार ने दोनों अफसरों के ख़िलाफ विस्तृत जांच करने का आदेश दिया है। अब इसी सिलसिले में दोनों को तत्काल प्रभाव से विकास प्राधिकरण से स्थानांतरित कर दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.