ग्रेटर नोएडा में नेता हुए आगबबूला, कल से पूरे यूपी में हंगामा शुरू

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आक्रोश : ग्रेटर नोएडा में नेता हुए आगबबूला, कल से पूरे यूपी में हंगामा शुरू

ग्रेटर नोएडा में नेता हुए आगबबूला, कल से पूरे यूपी में हंगामा शुरू

Tricity Today | आप आदमी पार्टी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Greater Noida News : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ नेताओं में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो ने ग्रेटर नोएडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने ऐलान करते हुए कहा, "शनिवार से पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी। यह आंदोलन राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ होगा। जिसमें प्रदेशभर के हजारों लोग मौजूद रहेंगे।"

4 अक्टूबर को मारी रेड
अशोक कमांडो ने बताया, "जिस समय सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई थी, मैं उस समय उनके घर पर मौजूद था। दोपहर के समय परिवर्तन निदेशालय की टीम संजय सिंह के घर पर पहुंची। एक अधिकारी ने कहा कि आपके घर पर छापेमारी करनी है। इसके बाद संजय सिंह ने कहा कि आप कहीं पर भी छापेमारी कर सकते हो।" 

बिना वजह हुए संजय सिंह गिरफ्तार : आप नेता
उन्होंने आगे बताया, "करीब एक घंटे तक परिवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की, लेकिन कुछ नहीं मिल पाया। छापेमारी खत्म होने के बावजूद भी परिवर्तन निदेशालय के टीम संजय सिंह के घर से नहीं गई। शाम के समय कहा गया कि आपको गिरफ्तार करना है, असल में यह लोग संजय सिंह को गिरफ्तार करने के लिए आए थे। हमने पूछा कि आप संजय सिंह को क्यों गिरफ्तार कर रहे हो, लेकिन इस पर अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। क्योंकि उनके पास कोई जवाब है।"

"भाजपा की तानाशाही के खिलाफ होगा आंदोलन"
अशोक कमांडो का कहना है कि संजय सिंह को बिना किसी वजह के अरेस्ट किया गया है। इसके खिलाफ अब आम आदमी पार्टी शनिवार से पूरे उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। जब तक भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संजय सिंह को रिहा नहीं किया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। यह आंदोलन भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही के खिलाफ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.