किसान संगठन फूकेंगे भाजपा सांसद का पुतला

ग्रेटर नोएडा में कंगना रानौत के खिलाफ पंचायत : किसान संगठन फूकेंगे भाजपा सांसद का पुतला

किसान संगठन फूकेंगे भाजपा सांसद का पुतला

Tricity Today | पंचायत

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के हालिया बयानों के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है। नागर ने कंगना के बयानों को 'अत्यधिक अनुचित और अस्वीकार्य' बताते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय किसानों को "हत्यारा, बलात्कारी, साजिशकर्ता और राष्ट्र-विरोधी" कहकर सारी हदें पार कर दी हैं। यह बयान भारतीय किसानों के खिलाफ एक गंभीर अपमान है, जिसे किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा।

किसान में आक्रोश
नागर ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत ने किसानों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की हैं। इससे पहले भी उनके बयानों से किसान समुदाय में आक्रोश फैला है। उन्होंने भाजपा से मांग की है कि कंगना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनसे बिना शर्त माफी मांगी जाए। यदि ऐसा नहीं होता है, तो किसान संगठनों द्वारा कल ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर भाजपा सांसद का पुतला जलाया जाएगा और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

पद की गरिमा पर उठाए सवाल
इस मुद्दे पर किसान संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है और वे कंगना के बयानों को किसानों के प्रति असम्मानजनक और उनकी गरिमा के खिलाफ मानते हैं। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का कहना है कि कंगना को अपने पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए और भविष्य में इस तरह के अनुचित बयानों से बचना चाहिए। इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर, स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.