1 अप्रैल को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर होगी किसानों की पंचायत, जानिए क्या है मांग

ग्रेटर नोएडा : 1 अप्रैल को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर होगी किसानों की पंचायत, जानिए क्या है मांग

1 अप्रैल को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर होगी किसानों की पंचायत, जानिए क्या है मांग

Tricity Today | स्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को किसानों के लिए टोल फ्री

Greater Noida News : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को किसानों के लिए टोल फ्री कराने को लेकर 1 अप्रैल 2023 को 17 गांवों के किसान बील अकबरपुर टोल प्लाजा को जाम कर पंचायत करेंगे। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महापंचायत को सफल बनाने को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। 

टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर आरोप
भारतीय किसान यूनियन में महिला मोर्चे की अध्यक्ष रेखा सिवाल का कहना है कि किसानों की जमीन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे बनाने के लिए सस्ते दामों पर ली गई, लेकिन अब किसान अपनी जमीन पर वाहन लेकर घर से निकलते है तो उनसे घर से निकलते ही मोटा टोल वसूला जाता है। आस-पास के किसान का आधार कार्ड दिखाने के बावजूद भी टोल कर्मचारी नहीं मानते और मनमानी करते है। उनका आरोप है कि कई बार किसानों को बुरी तरह से पीटा गया है।

इन गांव के किसान करेंगे पंचायत
राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि एक अप्रैल को बोड़ाकी, दतवाली, बील अकबरपुर, नई बस्ती, फूलपुर, आननंदपुर, कोट, डेरीन, नगला नैनसुख, लुहारली, नयागांव, समाउदीनपुर, कैमराला और भोगपुर समेत दर्जनों गांवों के किसान टोल प्लाजा पर घेराव कर फ्री करवाएंगे। इस मौके पर हातम सिंह, गिरीश मनवर अली, राजू गुर्जर, राजे जाटव, नरेद्र भाटी और भगवत जाटव समेत काफी किसान मौजूद रहे।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.