पंडित सत्यवान शर्मा की 18वीं पुण्यतिथि आज, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

स्मृति शेष : पंडित सत्यवान शर्मा की 18वीं पुण्यतिथि आज, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पंडित सत्यवान शर्मा की 18वीं पुण्यतिथि आज, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Tricity Today | पंडित सत्यवान शर्मा की 18वीं पुण्यतिथि आज

Greater Noida News : 1 जुलाई 1941 को गांव देवटा के ज़मींदार परिवार में जन्मे पंडित सत्यवान शर्मा पुत्र गुरुदत्त शर्मा  दादरी जीटी रोड क्षेत्र के बहुचर्चित समाजिक और राजनैतिक व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके पारिवारिक मित्रों में चौधरी रघुराज सिंह शिकार पुरिया, चौधरी शादी राम चीती, वीरेंद्र स्वरूप भटनागर पूर्व मंत्री सिकंदराबाद, ठाकुर हीरी सिंह रबूपुरा और चौधरी तेज़ सिंह राष्ट्रकवि पारसोल जैसे लोग शामिल थे। जीवन भर सिद्धांतों से समझौता ना करने वाले स्पष्टवादी, निडर, निष्पक्ष हर जरुरतमंद की हमेशा मदद करने वाले और अपने समय के मशहूर रेसलर भी रहे। वर्ष 1962 में उन्होंने अर्जुन पुरस्कार विजेता  मलवा पहलवान को अपनी ही गुरुकुल मंडी श्याम नगर में मात दी थी।



पण्डित सत्यवान शर्मा के बेटे विजय शर्मा ने कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी और पूर्व गृह राज्यमंत्री राजेश पायलट के शिष्य पूर्व एमएलसी चुन्ना पंडित और कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र पाल, सिकंदराबाद के पूर्व विधायक राजेंद्र सोलंकी, बुलंदशहर के पूर्व मंत्री सईदुल हसन, पूर्व जिलाध्यक्ष केके शर्मा के बेहद करीबी मित्र थे। वह अस्सी के दशक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीतिक धुरी हुआ करते थे।" विजय शर्मा के मुताबिक उन्होंने सर्वप्रथम अपने राजनीतिक जीवन का परिचय वीरेंद्र स्वरूप भटनागर को उस समय सिकंदराबाद से विधायक बनवाकर दिया था, जब वह महज़ 12वीं कक्षा में पढ़ते थे।समाज और क्षेत्र में उनका लोहा तब माना गया, जब तत्कालीन जनता दल की सरकार के कार्यकाल में बुलंदशहर विधान परिषद सीट से नरेश चंद्र द्विवेदी उर्फ चुन्ना पंडित को निर्दलीय और निर्विरोध विधान परिषद भिजवाया था। सत्ता के इतना निकट रहने के बावजूद कभी भी उन्हें किसी पद की लालसा नहीं रही।

विजय शर्मा ने कहा, "पिताजी ने हमेशा निस्वार्थ भाव से समाज और लोगों की सेवा की। ऐसी महान विभूति 5 जून 2003 को हम सबको छोड़कर गोलोकवासी हो गई। आज उनकी 18वीं पुण्यतिथि पर देवटा गांव में उनको याद करते हुए परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.